[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Plane Crashed : आसमान से पत्ते की तरह गिरा विमान, 3 की मौत, भयावह वीडियो आया सामने

Plane Crashed : आसमान से पत्ते की तरह गिरा विमान, 3 की मौत, भयावह वीडियो आया सामने

0
Plane Crashed : आसमान से पत्ते की तरह गिरा विमान, 3 की मौत, भयावह वीडियो आया सामने
मिशिगन बाथ टाउनशिप में विमान दुर्घटनाग्रस्त (Photo: X)

Plane Crashed : मिशिगन के बाथ टाउनशिप में गुरुवार शाम एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा क्लार्क रोड और पीकॉक रोड के पास हुआ. इस हादसे का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5 बजे घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि विमान में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. देखें वीडियो आप भी.

विमान दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान आसमान से गिरते हुए नजर आ रहा है. हालांकि, इन वीडियोज की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो सकी है. मामले की जांच जारी है ताकि हादसे की असली वजह पता चल सके. हादसे के बाद इलाके से घना धुआं उठता देखा गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जबकि ऊपर एक हेलीकॉप्टर भी मंडराता नजर आ रहा है. आसपास के लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. जांच दल मौके पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका में भीषण विमान हादसा, पार्किंग में ट्रक पर गिरा हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, चारों ओर फैला काला धुआं, Video

Previous article Guru Gochar Before Dhanteras 2025: धनतेरस से ठीक पहले गुरु का गोचर, किन राशियों को मिलेगा फायदा
Next article Solar Village in Bihar: बिहार के हर जिले में बनेगा एक मॉडल सोलर विलेज, सौर ऊर्जा को मिलेगा प्रोत्साहन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel