[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Plane Crash Video : हवाई अड्डे पर पलट गई प्लेन, लगी आग, देखें वीडियो

Plane Crash Video : हवाई अड्डे पर पलट गई प्लेन, लगी आग, देखें वीडियो

0
Plane Crash Video : हवाई अड्डे पर पलट गई प्लेन, लगी आग, देखें वीडियो
प्लेन पलटने के बाद की तस्वीर

Plane Crash Video : डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट टोरंटो के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हो गई. लैंडिंग के समय अचानक पलट गई जिससे इसमें आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि बर्फीले तूफान के बाद तेज हवाओं के बीच कनाडा के हवाई अड्डे पर उतरते समय डेल्टा एयर लाइन्स का एक विमान पलट गया. इससे उसमें सवार 80 यात्रियों में से 18 घायल हो गए. एक बच्चे सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं. दो लोगों को एयरलिफ्ट करके ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि बच्चे को बच्चों के अस्पताल ले जाया गया. बाकी 12 घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना का वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो

यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट ने घटना के संबंध में जानकारी दी. एयरपोर्ट ने एक्स पर एक बयान जारी किया. इसमें कहा, ”हमें मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयर लाइन्स के विमान से जुड़ी घटना की जानकारी है. इमरजेंसी टीम पहुंच चुकी है. एयरपोर्ट ने यह भी पुष्टि की कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. पील रीजनल पुलिस कांस्टेबल सारा पैटन ने कहा, ”यह एक विमान दुर्घटना है. हालांकि, हमें घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, ”मेरी समझ से अधिकांश यात्री बाहर हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.”

दुर्घटनाग्रस्त विमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दुर्घटनाग्रस्त विमान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसमें घटनास्थल पर इमरजेंसी टीम नजर आ रही है. फुटेज में विमान पलटा हुआ नजर आ रहा है. अन्य यात्रियों ने पलटे हुए विमान से निकाले जाने के बाद जो कुछ भी हो सका, उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया. एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम टोरंटो में हैं. हम अभी-अभी उतरे हैं. हमारा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, यह उल्टा है. अधिकांश लोग ठीक लग रहे हैं.

Previous article Champions Trophy 2025: बल्लेबाजी में मचाएंगे कहर, इन पांच बल्लेबाजों पर टीमों का सबसे बड़ा दांव
Next article Health Tips: इन लोगों के सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है नारियल पानी का सेवन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel