[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World फिलीपींस में भूकंप ने मचाया कहर, 12 घंटे में दो शक्तिशाली झटके, सुनामी की चेतावनी वापस लेने से राहत

फिलीपींस में भूकंप ने मचाया कहर, 12 घंटे में दो शक्तिशाली झटके, सुनामी की चेतावनी वापस लेने से राहत

0
फिलीपींस में भूकंप ने मचाया कहर, 12 घंटे में दो शक्तिशाली झटके, सुनामी की चेतावनी वापस लेने से राहत
फिलीपींस में 12 घंटे में भूकंप ने तबाही ला दी है.

Philippines Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार को कुछ घंटों के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंपों ने तबाही मचा दी. पहला झटका सुबह महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई. इस भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हुई, जबकि भूस्खलन, भवनों में दरारें और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. अस्पतालों और स्कूलों को क्षति पहुंचने के साथ ही सुनामी की चेतावनी के चलते तटीय इलाकों को खाली कराया गया, हालांकि बाद में यह चेतावनी वापस ले ली गई. दूसरा झटका 6.8 तीव्रता का था, जिसने पहले से ही दहशत में जी रहे लोगों को और भयभीत कर दिया. फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बैकोलकोल ने बताया कि दोनों झटके दावाओ ओरिएंटल प्रांत के मनाय क्षेत्र में महसूस किए गए और भूकंप की उत्पत्ति फिलीपींस गर्त में 37 किलोमीटर गहराई पर हुई थी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूसरा भूकंप अलग था या पहले भूकंप का आफ्टरशॉक.

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि सरकार क्षति का आकलन कर रही है और सुरक्षित स्थिति बनते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा. पहला भूकंप दावाओ ओरिएंटल के मनाय शहर से करीब 43 किलोमीटर पूर्व समुद्र में आया था. क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक एडनार दयांगिरांग के अनुसार, अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो मरीज शामिल हैं जिनकी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई. माटी शहर में एक व्यक्ति मलबे में दब गया, जबकि पास के दावाओ डी ओरो प्रांत के पंतुकन इलाके में भूस्खलन से तीन ग्रामीणों की जान चली गई. सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने कई अन्य लोगों को घायल अवस्था में बचाया है.

लोगों की सुरक्षा के लिए लगी है सरकार

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो फोर्थ ने बताया कि कई इमारतों की दीवारों में दरारें पड़ी हैं, जिनमें दावाओ शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है. हालांकि उड़ान सेवाएं जारी हैं और कोई भी विमान रद्द नहीं किया गया है. दावाओ ओरिएंटल के गवर्नर जेनेरोसो कस्बे के आपदा न्यूनीकरण अधिकारी जून सावेद्रा ने बताया कि जब भूकंप आया, तो वे कार चला रहे थे और अचानक वाहन डगमगाने लगा. बिजली के तारों के अनियंत्रित रूप से हिलने के साथ ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. सावेद्रा ने कहा कि यह अब तक का सबसे शक्तिशाली झटका था, जिसने कई इमारतों में दरारें डाल दीं. एक हाई स्कूल में तो लगभग 50 छात्रों को बेहोशी और चक्कर आने के कारण अस्पताल भेजना पड़ा.

दावाओ में सबसे ज्यादा नुकसान

दावाओ शहर, जहां करीब 54 लाख लोग रहते हैं, भूकंप के केंद्र के पास स्थित सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है. यहां स्कूलों को खाली करा लिया गया और कक्षाएं स्थगित कर दी गईं. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि पहले भूकंप के करीब दो घंटे बाद खतरा टल गया, हालांकि फिलीपींस और इंडोनेशिया के तटीय इलाकों में हल्की लहरें देखी गईं. इंडोनेशिया की मौसम एजेंसी के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी प्रांत में 3.5 से 17 सेंटीमीटर ऊंची छोटी सुनामी लहरें उठीं. विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र में मामूली उतार-चढ़ाव अभी भी जारी हैं. फिलीपींस अभी भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर नहीं पाया है, जिसमें 74 लोगों की जान गई थी और हजारों लोग, खासकर सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के क्षेत्रों में बेघर हुए थे.

ये भी पढ़ें:-

Watch Video: गुड़गांव को भूल जाइए! चीन का वुझुआंग टोल स्टेशन बन गया ट्रैफिक जाम का नया आइकॉन, वीडियो हुआ वायरल

तालिबान की सेना कमजोर या खतरनाक! पाकिस्तान के हवाई हमलों का जवाब कैसे देगा, भारत की मदद से क्या बदल सकता है खेल?

मिस्र का सबसे बड़ा रहस्य हुआ उजागर, कर्नाक मंदिर के नीचे मिला 3000 साल पुराना पवित्र द्वीप

Previous article 14 अक्टूबर की STET परीक्षा के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड
Next article Aaj Bihar ka Mausam: ठंड ने दी दस्तक,अब दिन में धूप और रात में ठंडी हवा का संगम,IMD ने दी मौसम में बड़े बदलाव की जानकारी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel