[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, इंडोनेशिया तक सुनामी का खतरा बढ़ा; तटीय इलाकों में खाली कराए जा रहे क्षेत्र

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, इंडोनेशिया तक सुनामी का खतरा बढ़ा; तटीय इलाकों में खाली कराए जा रहे क्षेत्र

0
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, इंडोनेशिया तक सुनामी का खतरा बढ़ा; तटीय इलाकों में खाली कराए जा रहे क्षेत्र
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 तक मापी गई.

Philippines Earthquake: फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आए एक शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी. मिंडानाओ क्षेत्र में आए इस तेज भूकंप के बाद कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है. 

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई. संस्थान ने बताया कि भूकंप जमीन से महज 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जिसके कारण तेज झटके महसूस हुए और सुनामी पैदा होने की आशंका बढ़ गई. जीएफजेड ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 7.3 बताई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8.2 किया गया और फिर संशोधित कर अंतिम रूप से 7.8 दर्ज किया गया.

भूकंप के तुरंत बाद अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने क्षेत्र के लिए सुनामी खतरे का अलर्ट जारी किया. एजेंसी ने आशंका जताई कि भूकंप के कारण उत्पन्न होने वाली खतरनाक समुद्री लहरें आसपास के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं.

3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) ने चेतावनी दी कि प्रभावित तटीय इलाकों में सामान्य ज्वार स्तर से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं. एजेंसी ने दक्षिणी फिलीपींस के कई प्रांतों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने या समुद्र तट से दूर अंदरूनी इलाकों में पहुंचने की सलाह दी. फिवोल्क्स ने यह भी कहा कि इतनी तीव्रता का भूकंप व्यापक नुकसान पहुंचा सकता है और इसके बाद आने वाले घंटों तथा दिनों में तेज आफ्टरशॉक भी महसूस किए जा सकते हैं.

इंडोनेशिया में भी चेतावनी

इसके बाद इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की. इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने भी देश के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की. अधिकारियों ने समुद्र किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा.  इंडोनेशिया के अलावा ताइवान, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिम प्रशांत महासागर के अन्य देशों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. 

अभी तक बड़े नुकसान की सूचना नहीं

फिलीपींस और इंडोनेशिया में भूकंप से हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलीपींस में कुछ इमारतों में दरारें आई हैं, वहीं कुछ लोग बेहोश हो गए. हालांकि, अभी तक किसी बड़े स्तर पर नुकसान की खबर नहीं आई है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है. अधिकारियों ने एक बार फिर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी निकासी आदेश का तुरंत पालन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: बेरूत एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें

ये भी पढ़ें:- मोरक्को की रानी लल्ला सलमा: लाल बालों वाली वो हुस्न परी, जो अचानक बनी ‘घोस्ट प्रिंसेस’

रिंग ऑफ फायर में है यह इलाका

फिलीपींस और इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के उस भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित हैं जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. यह इलाका टेक्टोनिक प्लेटों की लगातार गतिविधियों के कारण दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय क्षेत्रों में गिना जाता है. इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं होती रहती हैं.

Previous article बांका में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, गर्मी से बेहाल लोग, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
Next article औरंगाबाद में आंध्र प्रदेश के पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौैत, 20 घायल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel