[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Gaza Ceasefire: ट्रंप के ट्राई से इजराइल-गाजा में शांति, बंधकों की रिहाई के साथ पीछे हटेगी इजराइली सेना

Gaza Ceasefire: ट्रंप के ट्राई से इजराइल-गाजा में शांति, बंधकों की रिहाई के साथ पीछे हटेगी इजराइली सेना

0
Gaza Ceasefire: ट्रंप के ट्राई से इजराइल-गाजा में शांति, बंधकों की रिहाई के साथ पीछे हटेगी इजराइली सेना
Gaza Ceasefire

Gaza Ceasefire: इजराइल और हमास के बीच शांति प्रक्रिया को बड़ी सफलता मिली है. इजराइल ने ऐलान किया है कि कैबिनेट बैठक में वो गाजा में युद्ध विराम लागू करने पर बात करेगा और इसे लागू करेगा. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि इजराइल और हमास ने युद्ध रोकने और कुछ बंधकों और कैदियों को रिहा करने की उनकी शांति योजना के ‘पहले चरण’ पर सहमति जाहिर कर दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द रिहा कर दिया जाएगा और इजराइल अपने सैनिकों को एक तय सीमा तक वापस बुला लेगा. यह एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा.’ जाहिर है डोनाल्ड ट्रंप की 20 सूत्री योजना पर इजराइल और हमास सहमत हो गए हैं. इस पहल का भारत समेत दुनिया के कई देशों ने स्वागत किया है.

समझौते पर कैसे बनी सहमति?

मिस्र में ट्रंप समर्थित शांति योजना पर केंद्रित कई दिनों की वार्ता के बाद यह समझौता हुआ. शांति वार्ता के लिए शर्म अल-शेख में बुधवार को पश्चिम एशिया के मामलों के लिए ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी और नेतन्याहू के शीर्ष सलाहकार रॉन डर्मर भी शामिल हुए थे. बैठक में शांति पर सहमति बनी और दो साल से जारी युद्ध का फिलहाल अंत हुआ है. हालांकि शुरुआत में हमास समझौते के लिए राजी नहीं थी. लेकिन, बाद में उसने भी अपनी रजामंदी दे दी.

किन शर्तों पर हुआ समझौता?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जो योजना पेश की है उसकी सबसे खास बात यह है कि हमास को सभी 48 बंधकों को वापस करना होगा. इसके अलावा इजराइली सेना की गाजा के अधिकांश हिस्से से वापसी होगी. इसका अर्थ है कि समझौते के तहत इजराइल अपने सैनिकों को एक सहमत रेखा तक वापस बुला लेगा.

कब रिहा होंगे बंधक?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते को लेकर बताया कि हमास जल्द से जल्द बंदियों को रिहा कर देगा. इनमें मृत लोगों के शव भी शामिल हैं. उन्होंने का कि 13 अक्टूबर तक हमास बंदियों को रिहा कर सकता है. समझौते के तहत हमास सभी 48 बंधकों को रिहा करेगा जिसमें 20 जीवित और बाकी मृत लोगों से शव हैं. वहीं, इजरायल भी फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा. मृत फिलिस्तीनियों के शव को भी इजराइल वापस करेगा.

2023 में लड़ाई छिड़ने के बाद कितनी बार हुआ युद्ध विराम?

युद्ध शुरू होने के बाद से यह तीसरा युद्ध विराम होगा. पहला युद्ध विराम नवंबर 2023 में हुआ था जिसमें 100 से अधिक बंधकों को फिलिस्तीनी कैदियों के बदले रिहा किया गया था, लेकिन युद्धविराम समझौता टिक नहीं पाया. दूसरी बार युद्धविराम इसी साल जनवरी और फरवरी में हुआ था. उस समय हमास ने करीब 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 25 इजराइली बंधकों को रिहा किया था और आठ लोगों के शव सौंपे थे. इजराइल की मार्च में एक अचानक बमबारी के साथ यह समझौता भी टूट हो गया था.

कब शुरू हुआ था युद्ध?

इजराइल और हमास के बीच युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से इजराइल पर किए गए हमले के बाद हुई थी. इस हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इजराइल के जवाबी सैन्य हमले में हजारों फलस्तीनी मारे गए, गाजा तबाह हो गया और वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मच गई. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में 67,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 170,000 घायल हुए हैं. इसके अलावा लगभग पूरा गाजा तबाह हो गया है.

भारत समेत कई देशों ने किया शांति समझौते का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के अधिकांश देशों ने इजराइल हमास के बीच शांति पहल का स्वागत किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण के तहत इजराइल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने का फैसला किया है. इसपर पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी प्रतिबिंब है.’’

Previous article टूटी सड़कें, रुका पानी और थमा ट्रैफिक, जनता परेशान
Next article कबड्डी बालक अंडर-14 के खेल में संस्कार गुरुकुल की टीम रही विजेता
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel