डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने अमेरिका पहुंचा पाकिस्तानी शख्स, जानें वजह
अमेरिका में एक पाकिस्तानी शख्स को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दोषी ठहराया गया है. नीचे पढ़ें वह क्यों मारना चाहता था इन नेताओं को.
जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी शख्स के ईरान से संबंध थे. वह 2020 में ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए यह साजिश रच रहा था. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अमेरिकी नेताओं को निशाना बनाने के प्लान पर काम कर रहा था.
मर्चेंट ट्रंप की हत्या की साजिश के साथ आया था अमेरिका
संघीय जूरी ने ब्रुकलिन की एक अदालत में 48 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट को हत्या के लिए सुपारी देने और देश की सीमाओं से परे आतंकवाद को बढ़ावा देने का दोषी पाया गया. मर्चेंट को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने कहा कि मर्चेंट ट्रंप की हत्या की साजिश के साथ अमेरिका आया था.
पाकिस्तानी शख्स के निशाने पर ये लोग भी थे
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने एक बयान में कहा कि मर्चेंट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक ट्रेंड मेंबर है. उसने मुकदमे के दौरान स्वीकार किया कि 2024 में आईआरजीसी ने उसे इन राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने के इरादे से अमेरिका भेजा था. उसने कहा कि संभावित टारगेट में ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली शामिल थे.
यह भी पढ़ें : 12 मार्च को समाप्त हो जाएगा ईरान युद्ध? ट्रंप के पोस्ट से मिला हिंट
STORY | Pakistani man with ties to Iran convicted for plotting to kill US President Trump, other American leaders
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
A Pakistani man with ties to Iran has been convicted here for plotting to assassinate US President Donald Trump and other American politicians to avenge the death of… pic.twitter.com/z7yljJKsgb
न्यूयॉर्क में हत्यारों से मिला था पाकिस्तानी शख्स
मर्चेंट अप्रैल 2024 में अमेरिका पहुंचा था. वह जून में न्यूयॉर्क में हत्यारों से मिला था जो यूएस लॉ इन्फोर्समेंट के गुप्त अधिकारी थे. हालांकि जुलाई 2024 में देश छोड़ने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पामेला बोंडी ने कहा कि यह व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने के इरादे से अमेरिकी धरती पर उतरा था.
