[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Nuclear Attack : तो पाकिस्तान गिरा देगा इजराइल पर परमाणु बम!

Nuclear Attack : तो पाकिस्तान गिरा देगा इजराइल पर परमाणु बम!

0
Nuclear Attack : तो पाकिस्तान गिरा देगा इजराइल पर परमाणु बम!
Iran Israel pakistan nuclear attack

Nuclear Attack : ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसेन रजई ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि यदि इजराइल ने ईरान पर परमाणु हमला किया, तो जवाब पाकिस्तान देगा. पाकिस्तान इजराइल पर परमाणु हथियारों से हमला कर सकता है. ईरानी स्टेट टेलीविजन पर दिए बयान में उन्होंने इजराइल के संभावित न्यूक्लियर अटैक पर रिएक्शन दिया. रजई का बयान पाकिस्तान द्वारा इजराइल के हमलों की कड़ी आलोचना और ईरान को समर्थन देने के बाद आया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों को एकजुट होने की जरूरत है और इजराइल की आक्रामकता का जवाब देना होगा. यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाला है.

तुर्किये टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य और IRGC के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आश्वासन दिया गया है. पाक ने कहा है कि यदि इजराइल ने ईरान पर परमाणु मिसाइलों से हमला किया, तो वह इजराइल पर भी परमाणु हमला करेगा. उन्होंने कहा कि इजराइल को ऐसी कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जा सकती. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस तरह के किसी परमाणु हमले की पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है.

पाकिस्तान ने दिया ईरान को समर्थन

ईरान और इजराइल के बीच तनाव चल रहा है. इस बीच पाकिस्तान ने ईरान को समर्थन दिया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मुस्लिम देशों को इजराइल के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने मुस्लिम वर्ल्ड की एकता की अपील करते हुए ईरान के साथ खड़े रहने का वादा किया.

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष तेज

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले किए. इन हमलों में ईरान की सैन्य और परमाणु ठिकानों के साथ उसके शीर्ष सैन्य अधिकारियों को टारगेट किया गया. इसके बाद दोनों देशों के बीच लड़ाई तेज हो गई. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में बमबारी की, जबकि ईरान ने तेल अवीव सहित अन्य इजराइली शहरों पर मिसाइलें दागीं. 

Previous article बिहार में महिला सिपाही को साथी पुलिसकर्मी ने क्यों मारी गोली? एकसाथ छुट्टी लेकर आया था घर
Next article Bihar News: बिहार में करंट लगने पर चीखी बच्ची, बेटी को बचाने के चक्कर में मां की भी गयी जान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel