[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar पाकिस्तान में ऐसा! अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनी महिला को भीड़ ने घेरा और…देखें वीडियो

पाकिस्तान में ऐसा! अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनी महिला को भीड़ ने घेरा और…देखें वीडियो

0
पाकिस्तान में ऐसा! अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनी महिला को भीड़ ने घेरा और…देखें वीडियो
pakistan-viral-video

Pakistan Viral Video : पाकिस्तान के लाहौर से एक ऐसी खबर आ रही है जिसकी सोशल मीडिया पर लगातार यूजर चर्चा कर रहे हैं. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. दरअसल, यहां एक महिला को अरबी प्रिंट वाली ड्रेस पहनने की वजह से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. महिला को लोगों ने घेर लिया था जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बचाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पाकिस्तान के एक रेस्तरां में अपने हाथों से अपना चेहरा ढंके हुए बैठी है. महिला को बचाने पहुंची एक महिला पुलिस अधिकारी को भीड़ से किसी भी तरह की हिंसा न करने का आग्रह करते हुए देखा जा सकता है.

पंजाब (पाकिस्तान) पुलिस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि गुलबर्ग लाहौर की बहादुर एसडीपीओ एएसपी सैयदा शहरबानो नकवी ने एक महिला को हिंसक भीड़ से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. इस वीरतापूर्ण कार्य की सराहना की जानी चाहिए. पंजाब पुलिस ने प्रतिष्ठित कायद-ए-आज़म पुलिस पदक (क्यूपीएम) के लिए उनके नाम की सिफारिश की है, जो पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार की श्रेणी में आता है.

Pakistan Politics: आ गई तारीख, इस दिन पाकिस्तान में बनेगी नई सरकार! जानें कौन होगा पीएम

महिला ने मांगी माफी

इस बीच, घटना के बारे में महिला पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि महिला अपने पति के साथ खरीदारी के लिए गई थी. उन्होंने एक कुर्ता पहना था जिस पर कुछ शब्द अंकित थे. जब कुछ लोगों ने इसे देखा तो उन्होंने उससे कुर्ता उतारने को कहा. लोगों को कुछ भ्रम हुआ जिसके बाद सारा वाकया देखने को मिला. बाद में महिला ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी. ऑनलाइन शेयर किये गये वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना गया कि मैंने कुर्ता खरीदा था क्योंकि इसका डिज़ाइन मुझे अच्छा था. मैंने नहीं सोचा था कि लोग इस तरह मेरे पहनावे के बारे में सोचेंगे. आगे महिला ने कहा कि मेरा कुरान का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. मैं इस घटना के लिए माफी मांगती हूं.

Previous article 10 मार्च को ब्रिगेड में ‘जनगर्जन सभा’ से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी तृणमूल कांग्रेस
Next article NSSO: दस सालों में दोगुना बढ़ गया महीने का खर्च, पढ़ाई-स्वास्थ्य पर बढ़ा फोकस, नीति आयोग के CEO ने बतायी ये बात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel