[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान के दूसरे बड़े नेवल एयर बेस पर हमला, BLA के मजीद ब्रिगेड ने कहा- हमने किया अटैक

पाकिस्तान के दूसरे बड़े नेवल एयर बेस पर हमला, BLA के मजीद ब्रिगेड ने कहा- हमने किया अटैक

0
पाकिस्तान के दूसरे बड़े नेवल एयर बेस पर हमला, BLA के मजीद ब्रिगेड ने कहा- हमने किया अटैक

आम चुनाव के बाद पाकिस्तान में हमलों का सिलसिला जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान में स्थित पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर स्टेशन पर हमला किया गया है. हमला बलूचिस्तान के तुर्बत में स्थित PNS सिद्दीकी नेवल एयर स्टेशन पर किया गया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला किया गया था.

स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक हवाई स्टेशन, तुर्बत में पीएनएस सिद्दीकी पर सोमवार को हमला हुआ. द बलूचिस्तान पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए,BLA) की माजिद ब्रिगेड ने नौसेना एयरबेस पर हमले की जिम्मेदारी ली है.

बीएलए ने क्या किया दावा

मजीद ब्रिगेड की बात करें तो वह बलूचिस्तान में चीन के निवेश का विरोध करती है. यही नहीं वह चीन और पाकिस्तान दोनों पर क्षेत्र के संसाधनों का शोषण करने का आरोप लगाती नजर आती है. बीएलए की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसके लड़ाकों ने एयरबेस में घुसपैठ की. बीएलए ने दावा किया है कि उसने हमले में 12 से अधिक पाकिस्तानी कर्मियों को मार गिराया है. बीएलए ने एक ऑडियो क्लिप भी जारी की, जिसमें हमले की बात कही जा रही है.

Read Also : Pakistan Airstrikes: पाकिस्तान का अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक, 3 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

अस्पताल में एमरजेंसी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अचानक यह हमला किया गया जिसके बाद तुर्बत के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल में एमरजेंसी लगा दी. डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर आने के आदेश दिए गये. उल्लेखनीय है कि तुर्बत में हुआ यह हमला इस सप्ताह का दूसरा जबकि बीएलए मजीद ब्रिगेड द्वारा किया गया इस साल का तीसरा हमला है जिसने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.

Previous article RRB Technician Recruitment 2024: तकनीशियन पदों के लिए करें अप्लाई,जानें पूरा प्रोसेस
Next article Bihar Weather: सूर्य और बादल के बीच लुका-छुपी जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel