[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

0
Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif

Air India Plane Crash: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. शहबाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अहमदाबाद के निकट एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुखी हूं. हम इस भारी क्षति से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं.’’

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी विमान हादसे पर जताया दुख

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विमान दुर्घटना में लोगों की मौत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के समक्ष संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह भयावह हादसा सीमाओं से परे है और हमें हमारी साझा मानवता की याद दिलाती है. सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सुप्रीमो नवाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया विमान हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. यह भयावह क्षति सीमाओं से परे है और हमें हमारी साझा मानवता की याद दिलाती है. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.’’

बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भी विमान हादसे पर प्रतिक्रिया दी

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा, ‘‘आज सुबह हुई एक दुखद घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. लगभग 240 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान भारत के अहमदाबाद के पास उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मैं भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’’

अहमादाबाद से लंदन जा रहा था एयर इंडिया का विमान

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे.

Previous article IND vs ENG: इंग्लैंड में ऋषभ पंत का तहलका, छत तोड़ने वाले लगाए छक्के
Next article बेलौनी गांव में आहर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel