[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान में सियासी बवाल, इमरान खान ने कर दिया बड़ा ऐलान, आधी रात मुनीर सेना हुई तैनात

पाकिस्तान में सियासी बवाल, इमरान खान ने कर दिया बड़ा ऐलान, आधी रात मुनीर सेना हुई तैनात

0
पाकिस्तान में सियासी बवाल, इमरान खान ने कर दिया बड़ा ऐलान, आधी रात मुनीर सेना हुई तैनात
इमरान खान ने देशव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान. फोटो- एक्स (@mufaddal_vohra).

Pakistan Protest Imran Khan: पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उबाल देखने को मिल रहा है. भ्रष्टाचार से जुड़े ‘तोशाखाना-2’ मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाए जाने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. फैसले के तुरंत बाद खान ने अपने समर्थकों से देशभर में विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहने की अपील की, जिसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए शनिवार को रावलपिंडी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,300 से अधिक पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस सुरक्षा घेराबंदी में दो पुलिस अधीक्षक (एसपी), सात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), 29 निरीक्षक और थाना प्रभारी, 92 उच्च अधीनस्थ अधिकारी और 340 कांस्टेबल शामिल हैं. इसके अलावा, एलीट फोर्स कमांडो के सात सेक्शन, रैपिड इमरजेंसी एंड सिक्योरिटी ऑपरेशंस (RESO) के 22 जवान और एंटी-रायट्स मैनेजमेंट विंग के करीब 400 कर्मियों को भी तैनात किया गया है.

‘तोशाखाना-2’ मामले में सजा 

शनिवार को एक अदालत ने ‘तोशाखाना-2’ भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल कैद की सजा सुनाई. 73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से उनके खिलाफ कई आपराधिक और राजनीतिक मामले दर्ज किए गए हैं. इस विशेष मामले में आरोप है कि 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले राजकीय उपहारों के संबंध में दंपति ने नियमों का उल्लंघन करते हुए धोखाधड़ी की.

समर्थकों से आंदोलन की अपील 

फैसले के बाद इमरान खान की ओर से ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आधी रात को एक बयान साझा किया गया. इस बयान के मुताबिक, अडियाला जेल में अपने वकीलों से बातचीत के दौरान खान ने समर्थकों से सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेल में रहते हुए, सोशल मीडिया तक उनकी सीधी पहुंच न होने के कारण यह बयान उनके निजी अकाउंट से किसने पोस्ट किया.

देशव्यापी आंदोलन का संकेत 

अपने संदेश में खान ने कहा कि उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को सड़कों पर आंदोलन की तैयारी करने का निर्देश भेज दिया है. उन्होंने कहा, “पूरे देश को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा.” खान ने आंदोलन को वैचारिक और आध्यात्मिक संघर्ष बताते हुए कहा, “संघर्ष ही इबादत है और मैं पाकिस्तान की वास्तविक आज़ादी के लिए शहादत को भी अपनाने के लिए तैयार हूं.”

फैसले पर सवाल और कानूनी चुनौती 

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि यह फैसला उनके लिए कोई आश्चर्यजनक नहीं है. उन्होंने अपनी कानूनी टीम से उच्च न्यायालय में अपील दायर करने को कहा. खान के अनुसार, “पिछले तीन वर्षों में मेरे खिलाफ दिए गए निराधार फैसलों की तरह ही तोशाखाना-2 का यह निर्णय भी बिना किसी ठोस सबूत और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किए, जल्दबाजी में सुनाया गया है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अदालत ने उनकी कानूनी टीम की दलीलों को सुने बिना ही फैसला सुना दिया.

न्याय व्यवस्था और वकीलों से अपील 

खान ने ‘इंसाफ लॉयर्स फोरम’ और वकीलों के मोर्चे से आगे आकर कानून की सर्वोच्चता और संविधान की बहाली के लिए संघर्ष करने की अपील की. उनका कहना था कि केवल एक स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय प्रणाली ही जनता की रक्षा कर सकती है. इसके बिना न तो आर्थिक प्रगति संभव है और न ही नैतिक विकास.

सेना पर टिप्पणी और हिरासत को लेकर आरोप 

इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत के लिए सेना के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि “फौज मेरी है,” जिससे यह संकेत मिला कि वे सैन्य नेतृत्व की आलोचना करते हुए भी सेना का समर्थन अपने पक्ष में बनाए रखना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और बुशरा बीबी को लगातार एकांत कारावास में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

जेल में कथित पाबंदियां 

खान ने दावा किया कि जेल में उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “हमारी किताबों, टीवी और मुलाकातों पर रोक लगा दी गई है. जेल में अन्य कैदी टीवी देख सकते हैं, लेकिन मेरे और बुशरा बीबी के लिए यह सुविधा भी प्रतिबंधित है.”

तोशाखाना क्या है? 

तोशाखाना, मंत्रिमंडल विभाग के अंतर्गत आने वाला वह विभाग है, जहां विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पाकिस्तान के शासकों और सरकारी अधिकारियों को दिए गए उपहार जमा किए जाते हैं. नियमों के अनुसार, इन उपहारों को निर्धारित प्रक्रिया और शर्तों के तहत बाद में वापस खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-

दुनिया का सबसे ठंडा शहर! जहां केला बन जाता है हथौड़ा, बाहर निकलने से पहले लोग पहनते हैं 10 किलो कपड़े

साल 2026 में दो धमाकेदार सूर्यग्रहण, फरवरी में ‘रिंग ऑफ फायर’ और अगस्त में फुल ग्रहण, जानें समय और तारीख

हिटलर के DNA ने खोले बड़े राज, हार्मोनल गड़बड़ी के मिले संकेत, यहूदी वंश की अफवाहों पर भी फुल स्टॉप

Previous article Aaj ka Mausam : कहां पड़ेगी भीषण ठंड, कहां होगी बारिश, जानें यहां
Next article मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर आज करेंगे नयी पार्टी की घोषणा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel