[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, पीएम शहबाज ने कश्मीर में जनमत संग्रह की कर दी मांग

पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, पीएम शहबाज ने कश्मीर में जनमत संग्रह की कर दी मांग

0
पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, पीएम शहबाज ने कश्मीर में जनमत संग्रह की कर दी मांग
Shehbaz Sharif

Pakistan Demanded Referendum In Kashmir: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर और भारत के खिलाफ जहर उगला है. उन्होंने कश्मीर में फिर से जनमत संग्रह की मांग कर दी है. पड़ोसी देश में आज यानी 5 जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए आत्मनिर्णय के अधिकार दिवस मनाया गया. अपने संदेश में शहबाज शरीफ ने कहा, “1949 में इसी दिन भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र आयोग (यूएनसीआईपी) ने ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया था, जो जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र और निष्पक्ष जनमत संग्रह की गारंटी देता है, ताकि कश्मीरी लोगों को आत्मनिर्णय के अपने अविभाज्य अधिकार का एहसास हो सके. पाकिस्तानी पीएम ने कश्मीर राग अलापते हुए कहा, आत्मनिर्णय का अधिकार संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का एक मुख्य सिद्धांत है. हर साल, संयुक्त राष्ट्र महासभा एक प्रस्ताव पारित करती है जो लोगों के अपने भाग्य का फैसला करने के कानूनी अधिकार की वकालत करता है. अफसोस की बात है कि कश्मीरी लोग सात दशकों से अधिक समय से इस अविभाज्य अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए हैं.”

पाकिस्तानी पीएम ने अनुच्छेद 370 का किया जिक्र

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 का जिक्र किया. उन्होंने कहा – आज भारत जम्मू और कश्मीर (IIOJK) पर अपने कब्जे को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रहा है, जिससे इस क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित प्रकृति को कमजोर किया जा रहा है. इसकी शुरुआत 5 अगस्त 2019 से की गई. जिसका उद्देश्य बहुसंख्यक कश्मीरी लोगों को अल्पसंख्यक समुदाय में बदलना है.

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: एक दिन में 103 अटैक, जेलेंस्की का दावा- रूस ने एक सप्ताह में दागे 600 से ज्यादा ड्रोन

Previous article Ranchi News : एक दर्जन से अधिक फ्लाइट विलंब से आयी
Next article सनातन धर्म को बांटने वालों से सावधान रहें
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel