[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World परमाणु बम कहां छिपाकर रखता है पाकिस्तान!

परमाणु बम कहां छिपाकर रखता है पाकिस्तान!

0
परमाणु बम कहां छिपाकर रखता है पाकिस्तान!
पाकिस्तान परमाणु बम

Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच करवाहट का दौर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कायर पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़भभकी देने में लगा हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह तक कह दिया था कि दोनों देश परमाणु शक्तियों से लैस हैं, ऐसे में युद्ध होता है तो दुनिया को चिंता करने की जरूरत है. जिन हथियार के दम पर आज पाकिस्तान ये गीदड़भभकी देने में लगा हुआ है, चलिए उन परमाणु बमों के बारे मे विस्तार में जानते है.

पाकिस्तान में परमाणु बम बनने की शुरुआत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने सन 1965 में एक बड़ी बात कही थी. उन्होने कहा था कि यदि भारत परमाणु बम बनाता है, तो हम भूखे रहकर या घास और पत्ते खाकर भी अपना बम जरूर बनाएंगे. इनके इस आक्रामक बयान देने के तीन दशक बाद चोरी और जासूसी की मदद से पाकिस्तान परमाणु लैस राष्ट्र बना.

आज 2025 में पाकिस्तान एक डि-फैक्टो परमाणु शक्ति है. विशेषज्ञों के मुताबिक, परमाणु शक्ति लैस राष्ट्र बनने के लिए पाकिस्तान ने मांगों, चुराओं और सभी से उधार लेने की नीति को अपनाया था. आज यह देश न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन समझौते के दायरे से बाहर अपना परमाणु कार्यक्रम चला रहा है.

कितने परमाणु हथियार हैं पाकिस्तान के पास?

‘बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक’ की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियारों का भंडार है. हालांकि, आज तक पाकिस्तान की तरफ से परमाणु बमों की आधिकारिक संख्या का उजागर नहीं किया गया है. जिस कारण फेडरेशन ऑफ अमेरिका साइंटिस्ट्स के न्यूक्लियर इन्फॉर्मेशन प्रोजेक्ट से जुड़े एलियाना जोन्स और मैट कोर्डा जैसे शोधकर्ताओं ने विश्लेषण कर इसकी जानकारी इकट्ठा की है.

इंडिया टुडे के पत्रकारों से बात करते हुए मैट कोर्डा ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या लगभग समान है. लेकिन इस्तेमाल करने को लेकर दोनों देशों की नीति में अंतर है. जहां पाकिस्तान बात-बात पर परमाणु हथियारों को इस्तेमाल करने की गीदड़ धमकी देने में लग जाता है, वहीं भारत शांति से पारंपरिक न्यूक्लियर ट्रायड मतलब थल, जल और वायु आधारित क्षमता को बढ़ाने में लगा हुआ है.

पाकिस्तान में कहां बनाते हैं मिसाइल और उनके लॉन्चर

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पश्चिम में काला चिट्ठा धार पर्वतमाला में मोबाइल लॉन्चर और मिसाइलें बनती और टेस्ट होती हैं. इसके अलावा, फतेह जंग इलाके में भी लॉन्चर असेंबली की गतिविधियां बढ़ी हैं. यहां से नास्र, शाहीन-IA और बाबर जैसी मिसाइलों के TEL (ट्रांसपोर्टर एरेक्टर लॉन्चर) देखे जाने की खबरें आई हैं.

पाकिस्तान का परमाणु नीति

पाकिस्तान ने अपनी परमाणु रणनीति को ‘फुल स्पेक्ट्रम डिटरेंस’ नाम दिया है. इसमें सामरिक, परिचालन और रणनीतिक स्तरों पर परमाणु हथियार तैनात करना शामिल है. पाकिस्तान के कहुटा और गढ़वाल में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र बनाए गए हैं. इसके अलावा, खुषाण कॉम्पलेक्स में चार भारी जल रिएक्टर बनाए गए हैं, जो प्लूटोनियम उत्पादन के लिए बनाए गए हैं.

युद्ध सामग्री निर्माण

युद्ध सामग्री उत्पादन में पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों का भी नाम सामने आया है. यह इस्लामाबाद के पास वाह क्षेत्र में स्थित हैं. यहां एक विशेष सुविधा है जिसमें छह भूमिगत बंकर हैं, जो संभवतः परमाणु हथियारों से जुड़ी हो सकती हैं.

F-16 विमान और परमाणु हथियार

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पास F-16 विमान हैं, जो कि Mushaf (सरगोधा) एयर बेस और शाहबाज एयर बेस (जेकोबाबाद) पर तैनात हैं. इनकी मदद से परमाणु बम बेस से 10 किलोमीटर दूर Sargodha Weapons Storage Complex में सुरक्षित रखा जाता है.

पाकिस्तान की मिसाइलें

पाकिस्तान के पास छह ऑपरेशनल न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम हैं. इनमें अब्दाली (Hatf-2), गजनवी (Hatf-3), शाहीन-I/A (Hatf-4), नास्र (Hatf-9), गौरी (Hatf-5) और शाहीन-II (Hatf-6) शामिल हैं. इसके अलावा, मीडियम-रेंज शाहीन-III और MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) सक्षम अबाबील मिसाइल पर भी काम चल रहा है.

यह भी पढ़े: Pakistan News : चीन के बाद तुर्की ने पाकिस्तान को दिया हथियारों का जखीरा

Previous article 89 की उम्र में धर्मेंद्र का जलवा बरकरार, पूल में वर्कआउट कर दिखाया फिटनेस का दम, देखें Video
Next article TS SSC Result 2025 OUT: तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, सबसे पहले यहां देखें
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel