[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Video: ‘जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे’, सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की भारत को धमकी

Video: ‘जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे’, सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की भारत को धमकी

0
Video: ‘जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे’, सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की भारत को धमकी
क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर मुसादिक मलिक (Photo: X)

Video : पाकिस्तान के क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करने या उसे छीनने की कोशिश करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है. दरअसल, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित रखने का फैसला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा गया है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के जल अधिकारों को नुकसान पहुंचाने या उसके हिस्से का पानी रोकने का प्रयास किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. वहीं, क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर मलिक ने कहा कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल है. वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जाने देंगे. पाकिस्तानी अखबार Dawn के मुताबिक, मलिक ने भारत पर सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए यह कमेंट किया. देखें मलिक ने क्या कहा.

यह भी पढ़ें : सिंधु जल संधि: पाकिस्तान की धमकी का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, खोल दी पोल

Previous article July Theatre Releases: ‘अल्फा’ से ‘धमाल 4’ तक, जुलाई के एंटरटेनमेंट का हो गया पूरा बंदोबस्त, आ रही हैं ये 7 फिल्में
Next article 128 करोड़ की ड्रीम प्रोजेक्ट से बदलेगी सुलतानगंज की तस्वीर,बाजार से अलग बनेगा कांवरिया ग्रीन कॉरिडोर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel