[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Pakistan Lockdown: पाकिस्तान के मुल्तान में AQI 2000 के पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन

Pakistan Lockdown: पाकिस्तान के मुल्तान में AQI 2000 के पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन

0
Pakistan Lockdown: पाकिस्तान के मुल्तान में AQI 2000 के पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: पाकिस्तान में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुका है. सबसे ज्यादा लाहौर और मुल्तान प्रभावित हैं. वायु प्रदूषण का नया रिकॉर्ड बनाते हुए मुल्तान में दो बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 2,000 को पार कर चुका है. प्रदूषण को देखते हुए पंजाब सरकार ने 15 नवंबर को सप्ताह में तीन दिन लॉकडाउन की घोषणा कर दी. स्कूलों को 24 नवंबर तक बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं.

Also Read: Delhi AQI: दिल्ली NCR में प्रदूषण का कहर, GRAP-4 लागू होने से इन चीजों पर लगी रोक

लाहौर की AQI रैंकिंग में सुधार

डॉन न्यूज के हवाले से खबर है कि लाहौर में AQI रैंकिंग में सुधार हुई है. रिपोर्ट के अनुसार लाहौर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रैंकिंग में मामूली सुधार हुआ और 12 दिनों में पहली बार खतरनाक श्रेणी से बाहर आया. हालांकि सोमवार को सुबह लाहौर में AQI फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. लाहौर में AQI 495 दर्ज किया गया.

पंजाब सरकार की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) ने जारी की एडवाइजरी

वायु प्रदूषण को देखते हुए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें अधिक से अधिक समय घर में बिताने के सुझाव दिए गए हैं. N95 मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है. लंबे समय तक व्यायाम करने से बचने की भी सलाह दी गई है. बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकले देने की सलाह दी गई है.

पाकिस्तान में इनपर पूर्ण प्रतिबंध

पाकिस्तान में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए बाहर बैठकर खाने-पीने, पार्क, चिड़ियाघर, ऐतिहासिक स्थल, खेल के मैदान और संग्रहालय 24 नवंबर तक बंद रहेंगे.
लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद और गुजरांवाला में निजी और सार्वजनिक कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति लागू कर दी गई है. इस प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

पाकिस्तान में स्वास्थ्य संकट घोषित

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने शुक्रवार 15 नवंबर को बताया था कि सरकार ने धुंध को स्वास्थ्य संकट घोषित कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले महीने अस्पतालों में अस्थमा, छाती में संक्रमण, आंखों के संक्रमण और हृदय संबंधी समस्याओं के अलावा सांस से जुड़ी बीमारी के लगभग 20 लाख मामले सामने आए हैं.

Previous article धनबाद लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, औरंगाबाद के NH-19 पर हुआ हादसा
Next article बम सेवार्थ उत्कृष्ट योगदान करने वाले व खेल के क्षेत्र में सम्मान पाने वालों को किया गया सम्मानित
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel