[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इमरान खान को कंप्रोमाइज करने 2 ऑफर दिए गए थे, लेकिन… शहबाज के करीबी का खुलासा; मचा हड़कंप

इमरान खान को कंप्रोमाइज करने 2 ऑफर दिए गए थे, लेकिन… शहबाज के करीबी का खुलासा; मचा हड़कंप

0
इमरान खान को कंप्रोमाइज करने 2 ऑफर दिए गए थे, लेकिन… शहबाज के करीबी का खुलासा; मचा हड़कंप
इमरान खान और शहबाज शरीफ.

Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है. अब पाकिस्तान के बाहर से भी उनके लिए आवाजें उठने लगी हैं. इमरान खान की इस हालात बेहतर हो सकती थी. पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक करीबी सहयोगी ने दावा किया है इमरान खान के साथ राजनीतिक ‘डील’ करने के दो प्रयास किए गए थे, लेकिन वे असफल रहे. वहीं, एक अन्य संघीय मंत्री ने किसी भी तरह की रियायत की पेशकश से इनकार किया है. 

प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बुधवार शाम एक ‘टॉक शो’ में इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के साथ समझौता करने के लिए अतीत में दो गंभीर प्रयास किए गए थे, लेकिन वे विफल रहे.’ सनाउल्लाह के अनुसार, पहला प्रयास 26 नवंबर 2024 से पहले किया गया था, जिसकी अगुवाई संघीय आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी और खैबर पख्तूनख्वा के तत्कालीन  मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने की थी. दूसरा हाल के दिनों में विदेश में रहने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा दूसरा प्रयास किया गया. 

इमरान कोई रास्ता निकालने को तैयार नहीं

सनाउल्लाह ने यह भी जोड़ा कि खान ने शुरुआत में सहमति दिखाई थी, लेकिन बाद में प्रस्तावित व्यवस्था से पीछे हट गए. उन्होंने कहा, ‘हम इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन खान कोई रास्ता निकालने को तैयार नहीं हैं. वह किसी भी तरह के समझौते की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार नहीं हैं.’ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) के प्रमुख नवाज शरीफ के करीबी सहयोगी सनाउल्लाह ने आगे दावा किया कि खान का उद्देश्य मौजूदा सरकार को हटवाना है ताकि वह दोबारा सत्ता में लौट सकें.

शहबाज सरकार पर आर्मी से समझौते का आरोप

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ द्वारा सैन्य प्रतिष्ठान के साथ समझौते का आरोप लग रहा है. पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद नाटकीय ढंग से आर्मी चीफ आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बना दिया गया. इसके बाद संवैधानिक बदलाव भी किए गए, जिससे उन्हें यह पद आजीवन मिल गया. इसका बचाव करते हुए सनाउल्लाह ने कहा, ‘नवाज शरीफ एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं. उन्होंने अपने और अपनी पार्टी के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोज लिया है.’  

अताउल्लाह तरार ने डील से किया इनकार

हालांकि, सनाउल्लाह के खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए संघीय सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने पूरी तरह गलत करार दिया. उन्होंने किसी भी तरह की डील से इनकार किया. गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर तरार ने कहा, ‘न तो कोई डील है और न ही इमरान खान को किसी तरह की रियायत दी जा रही है. सरकार द्वारा इमरान खान को राहत दिए जाने का कोई भी खबर पूरी तरह गलत है. इमरान खान एक दोषी अपराधी हैं.’

जेल में बंद इमरान की तबियत बिगड़ी; आंख खराब होने के करीब

इमरान खान को 5 अगस्त 2023 को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया गया था. उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल वह रावलपिंडी की अडियाला जेल में हैं. उनके खिलाफ अभी कई और केस की सुनवाई चल रही है, जिसमें तोशाखाना से जुड़े मामले और 9 मई 2023 को सैन्य प्रतिष्ठान पर हुए हमले को उकसाने और अन्य मामले भी शामिल हैं. 

पिछले दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद इमरान खान की तबियत हाल के दिनों में ज्यादा बिगड़ी है. उनके परिवार और पार्टी ने इस्लामाबाद स्थित शिफा अस्पताल में उनके निजी चिकित्सकों की मौजूदगी में उनकी आंखों के इलाज की मांग की है. जेल में उनकी दाईं आंख की 85% रोशनी चली गई है. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में खान के वकील सलमान सफदर ने अपनी जांच में यह रिपोर्ट पेश की थी. बाद में खान की बहन नौरीन खान ने कहा, ‘इमरान खान जेल में अकल्पनीय अत्याचार झेल रहे हैं, यह सब फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के निर्देशों के तहत हो रहा है, क्योंकि देश अवैध और गैर-इस्लामिक शासन के अधीन है.’

पीटीआई-भाषा के इनपुटे के साथ.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप की भारत नीतियां भारतीय-अमेरिकियों को नामंजूर, समर्थन में भारी गिरावट; सर्वे का दावा- गुस्सा, चिंता और डर बढ़ा

ये भी पढ़ें:- व्हाट्सएप पर बनी 2 भारतीयों पर हमले की योजना, इजरायल बोला यह बर्दाश्त नहीं… आरोपी गिरफ्तार

Previous article अलीपुरद्वार अमृत भारत का नियमित होगा परिचालन, शेखपुरा-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का ऐलान
Next article हैदराबाद: मस्जिद के पास यूट्यूबर पर हमला, शिवाजी महाराज के जुलूस में नारेबाजी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel