[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बौखलाकर पाकिस्तानी वायु सेना ने ईरान में जवाबी हवाई हमले किए

बौखलाकर पाकिस्तानी वायु सेना ने ईरान में जवाबी हवाई हमले किए

0
बौखलाकर पाकिस्तानी वायु सेना ने ईरान में जवाबी हवाई हमले किए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईरान ने मंगलवार की रात बलूच आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के दो ठिकानों पर मिसाइलें दागीं जिसके बाद से तनाव जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने ईरान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किये हैं. ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले से पाकिस्तान बौखला गया था जिसके बाद उसकी ओर से यह कदम उठाया गया. आपको बता दें कि पाकिस्तान ने बुधवार को ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था.

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारी की ओर से बताया गया कि पाकिस्तानी वायु सेना ने ईरान में जवाबी हवाई हमले किए.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने हमले के बाद कहा था कि ईरान का हमला पाकिस्तान की संप्रभुता का अकारण और खुला उल्लंघन है. साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों का उल्लंघन है. पाकिस्तान ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और कहा कि इस अवैध कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार पाकिस्तान को भी है.

Also Read: पाकिस्तान में ईरान की एयर स्ट्राइक पर आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, जानें चीन और अमेरिका ने क्या कहा

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने ईरान के अपने समकक्ष से कहा कि तेहरान की ओर से किए गए हमलों ने दोनों देशों के बीच संबंधों को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई है.

क्यों ईरान ने किया हमला जानें

ईरानी समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ ने बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान में जैश-अल-धुल्म (जैश-अल-अदल) आतंकवादी समूह के दो प्रमुख ठिकानों को विशेष रूप से टारगेट किया गया और इसे ध्वस्त कर दिया गया. दरअसल ईरान ने बार-बार कहा है कि आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल उसके सुरक्षाबलों पर हमले करने के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहा है और बलूचिस्तान के सीमावर्ती शहर पंजगुर में इसके ठिकाने हैं.

Also Read: एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, ईरानी राजदूत को बाहर निकाला, तेहरान से अपने एंबेसडर को वापस बुलाया

भारत की ओर से क्या कहा गया

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है. भारत के रुख की बात करें तो आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस वाली है. हम एक्शन को देश की आत्मरक्षा में उठाया गया कदम मानते हैं.

Previous article मेडिटेरेनियन डायट है हर मायने में फायदेमंद, जानें कैसे करता है वेट लॉस में मदद
Next article NHPC OFS: सरकार आज से डिस्काउंट में बेच रही इस कंपनी का शेयर, स्टॉक ने एक साल में दिया 64.45 प्रतिशत रिटर्न
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel