[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World वीडियो: सबके सामने गिर पड़े पाकिस्तान के विदेश मंत्री, US-ईरान जंग टालने को बुलाई थी मीटिंग

वीडियो: सबके सामने गिर पड़े पाकिस्तान के विदेश मंत्री, US-ईरान जंग टालने को बुलाई थी मीटिंग

0
वीडियो: सबके सामने गिर पड़े पाकिस्तान के विदेश मंत्री, US-ईरान जंग टालने को बुलाई थी मीटिंग
तस्वीर में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार.

Pakistan: विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इशाक डार पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. इस घटना के बाद भी बैठक तय समय के अनुसार जारी रही. सोशल मीडिया पर इस गिरते हुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यह हादसा तब हुआ जब पाकिस्तान एक बेहद खास ‘क्वाड्रिलैटरल’ यानी चार देशों की बैठक की मेजबानी कर रहा था. 

इसमें मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्री शामिल हुए. इस मीटिंग का असली मकसद अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती टेंशन को कम करना है. पाकिस्तान खुद को इन दो दुश्मनों के बीच एक मध्यस्थ (मिडिएटर) के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है. डिप्लोमेट्स का मानना है कि भले ही अमेरिका और ईरान इस बैठक का सीधा हिस्सा नहीं हैं, लेकिन यह बातचीत आगे चलकर उनके बीच सीधी चर्चा का रास्ता खोल सकती है.

दोनों देशों के बीच मीडिएटर बना है पाकिस्तान

पाकिस्तान इस मामले में काफी एक्टिव नजर आ रहा है. उसने बैकचैनल के जरिए अमेरिका का 15 सूत्रीय (15- प्वाइंट्स) प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाया है. हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों देश अपनी शर्तों पर अड़े हैं, लेकिन पर्दे के पीछे बातचीत का सिलसिला जारी है. हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी बात की है. इस मीटिंग के जरिए तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र के विदेश मंत्री पहले एक राय बना रहे हैं, ताकि बाद में अमेरिका और ईरान को एक टेबल पर लाया जा सके. नीचे आप वीडियो देख सकते हैं.

ईरान को अमेरिकी प्रस्ताव पर भरोसा नहीं

इन कोशिशों के बावजूद रास्ता आसान नहीं है. ईरान ने साफ कर दिया है कि उसे अमेरिका के प्रस्तावों पर भरोसा नहीं है. ईरान का कहना है कि वाशिंगटन ऐसी शर्तें रख रहा है जो जायज नहीं हैं. दूसरी ओर, अमेरिका ने परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल डेवलपमेंट को लेकर एक डिटेल प्लान सामने रखा है. ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने बताया कि इस बैठक का मकसद एक ऐसा सिस्टम बनाना है जिससे तनाव कम हो और कूटनीतिक रास्ते तलाशे जा सकें.

ट्रंप बोले- डील होने की उम्मीद है

वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह ईरान के साथ डील को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि आज बहुत अच्छी बातचीत हुई है, ईरान के साथ जल्द ही डील हो सकती है.  ट्रंप ने ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 20 तेल टैंकरों को जाने देने को ‘सम्मान का संकेत’ बताया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है, लेकिन अब बातचीत सीधे और इन-डायरेक्ट तरीके से आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को उड़ाने की धमकी दी

पाकिस्तान या तुर्की में हो सकती है सीधी बात

ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अगर भविष्य में बातचीत आगे बढ़ती है, तो वह पाकिस्तान या तुर्की में हो सकती है. फिलहाल ईरान अमेरिका के 15 पॉइंट वाले प्रपोजल की जांच कर रहा है, जिसमें स्ट्रैट ऑफ होर्मुज जैसे अहम ट्रेड रूट को लेकर भी शर्तें हैं. ‘एएफपी’ के हवाले से जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने भी इशारा किया है कि बहुत जल्द पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच एक डायरेक्ट मीटिंग हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग में अब यूनिवर्सिटीज निशाने पर, अराघची बोले- तुम्हारी हरकतें हताशा का सबूत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel