[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान में आधी रात को कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, आखिर इस क्षेत्र में क्यों बार-बार हो रही कंपन

पाकिस्तान में आधी रात को कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, आखिर इस क्षेत्र में क्यों बार-बार हो रही कंपन

0
पाकिस्तान में आधी रात को कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, आखिर इस क्षेत्र में क्यों बार-बार हो रही कंपन
पाकिस्तान में भूकंप. इमेज- NCS (X)

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में शनिवार को रात में 1.59 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.5 की तीव्रता वाले इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार यह धरती की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में आया था. इससे पहले 2 अक्टूबर को कराची में भी इस तरह के भूकंप के झटके लगे थे. लगातार आ रहे इन झटकों से लोगों में भय का माहौल है. 

एनसीएस ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “EQ of M: 4.5, दिनांक: 04/10/2025 01:59:40 IST, अक्षांश: 28.30 उत्तर, देशांतर: 65.25 पूर्व, गहराई: 10 किमी, स्थान: पाकिस्तान.” इससे पहले इस हफ्ते कराची में भी हल्का झटका महसूस किया गया था. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) और डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह 9:34 बजे 3.2 तीव्रता का झटका महसूस किया गया. पीएमडी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र मलिर से सात किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 10 किलोमीटर गहराई पर स्थित था.

पिछले एक महीने में कई बार कांपी धरती

कराची में इस साल कई हल्के भूकंप दर्ज किए गए हैं. जून महीने में 1.5 से 3.8 तीव्रता तक के कई झटके महसूस किए गए, जिनमें ज्यादातर मलिर क्षेत्र के आसपास 1 जून से 22 जून के बीच दर्ज हुए. वहीं पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान में भी भूकंप ने हालात खराब किए हैं. 19-20 अगस्त को 5.5 और 3.7 की तीव्रता वाला और 25 अगस्त को पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर क्षेत्र में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था. 

4 सितंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. 6.2 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व में था. वहीं पिछले महीने अफगानिस्तान में एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.0 की थी, लेकिन इससे भारी नुकसान हुआ था. लगभग 2200 लोगों की मृत्यु ने अफगानिस्तान को हिला दिया था. कई गांव तबाह हो गए, सबसे ज्यादा नुकसान कुनार में हुआ, जो पहाड़ों से घिरी घाटियों में बसा है. कच्ची मिट्टी से बने घरों में लोग दब गए और खराब अवसंरचना की वजह से लोगों के लिए राहत व्यवस्था करने में हुई बाधा ने भी जान का नुकसान बढ़ा दिया.

क्यों आ रहे इतने भूकंप

विशेषज्ञों के अनुसार, इन झटकों के पीछे लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी फॉल्ट लाइन्स हैं, जैसे लांधी, कायदाबाद, गडाप और मलिर, जिनसे अब धीरे-धीरे संचित टेक्टोनिक ऊर्जा निकल रही है. कराची की भौगोलिक स्थिति भी इसे भूकंप के लिहाज से संवेदनशील बनाती है. यह शहर कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों, जैसे सिंध के तट पर फैली अल्लाहबुंद फॉल्ट और भारतीय अरब और यूरेशियन प्लेटों के संगम के पास स्थित है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कोई बड़ा भूकंप आता है, तो यह हजारों लोगों की जान और अहम बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें:-

17 सालों में 3,00,00,00,000 डॉलर किए दान, अमेरिका में इन पर मेहरबान इंडियन

अमेरिकी सिक्के पर नजर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ट्रेजरी ने जारी किया तस्वीर और ड्राफ्ट, देश के 250वीं वर्षगांठ पर होगा जारी? 

पहले सहमति फिर यू टर्न, ट्रंप के गाजा शांति योजना पर क्यों पलटा पाकिस्तान?

Previous article Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा से पहले जानें चंद्रमा का पूजन का शुभ मुहूर्त,जानें महत्व तथा ज्योतिषीय प्रभाव
Next article बिहार के युवाओं को सौगात, पीएम ने की 62 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel