[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पटरियों पर हुआ धमाका, बलूच विद्रोहियों ने कहा- ये जारी रहेंगे

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पटरियों पर हुआ धमाका, बलूच विद्रोहियों ने कहा- ये जारी रहेंगे

0
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पटरियों पर हुआ धमाका, बलूच विद्रोहियों ने कहा- ये जारी रहेंगे
पाकिस्तान बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला

Pakistan Balochistan attack on Jaffer express: पाकिस्तान की ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को एकबार फिर से निशाना बनाया गया है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले में सुल्तान कोट से सटे सोमरवाह के पास हुआ मंगलवार सुबह एक धमाके के बाद जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियाँ पटरी से उतर गईं, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए. इस घटना की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है. यह स्थान बलूचिस्तान और सिंध प्रांत से लगा हुआ है. हाल के वर्षों में, बलूचिस्तान और सिंध में रेलमार्गों को बार-बार निशाना बनाया गया है, जिससे यह आशंका बढ़ रही है कि जाफर एक्सप्रेस पर फिर से बलूच उग्रवादी गुटों का हमला हो सकता है. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि रेल सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

यह धमाका सुबह 8:15 बजे हुआ, जब ट्रेन सुल्तान कोट रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर थी. इस धमाके में आईईडी का प्रयोग किया गया था. यह धमाका ट्रेन की पटरी पर हुआ, जिससे जाफर एक्सप्रेस की चार डिब्बे (बोगियाँ) पटरी से उतर गए और कई यात्री घायल हो गए. चार घायलों को पास के कॉम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों को शिकरपुर के सिविल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा गया है. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय जाफर एक्सप्रेस जैकबाबाद के रास्ते क्वेटा जा रही थी.

बलूच विद्रोही संगठन ने ली जिम्मेदारी

घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान शुरू किया गया. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घायलों को जमीन पर लेटा हुआ और अफरातफरी का माहौल देखा जा सकता है. अब तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) नामक उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है. अपने बयान में संगठन ने कहा, “यह हमला उस समय किया गया जब कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना के जवान ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. विस्फोट के परिणामस्वरूप कई सैनिक मारे गए और घायल हुए, और ट्रेन की छह बोगियाँ पटरी से उतर गईं.” संगठन ने आगे कहा, “बलूचिस्तान की आजादी तक ऐसे अभियान जारी रहेंगे.”

हाल के महीनों में बार-बार ट्रेन हादसे

यह ताजा धमाका ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही सप्ताह पहले (सितंबर के अंत में) इसी जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियाँ बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग के दश्त इलाके में पटरी से उतर गई थीं. उस घटना में भी ट्रेन सेवा को गंभीर नुकसान पहुँचा था और कई यात्री घायल हुए थे. इससे पहले, मार्च 2024 में, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के उग्रवादियों ने इसी ट्रेन को अगवा कर लिया था. उस हमले में 21 यात्रियों और 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी. पाकिस्तानी सेना के अनुसार, उस मुठभेड़ में हमले में शामिल सभी 33 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि 354 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था. 

ये भी पढ़ें:-

घर को बम से उड़ाया, कब्र खोदकर की बेअदबी, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का आतंक

हाईवे पर ही गिर गया मेडिकल हेलीकॉप्टर, लग गया भारी जाम, कैलिफोर्निया में भयानक हादसे का वीडियो आया सामने

पाकिस्तान ने अमेरिका को भेजी पहली ‘रेयर अर्थ’ शिपमेंट, देश में मचा बवाल, पाक का इस समझौते से कितना होगा फायदा?

Previous article Meethi Mathri Recipe For Karwa Chauth: करवा चौथ स्पेशल घर पर बनाएं मीठी मठरी, जानें बनाने का आसान तरीका 
Next article Arattai से पहले WhatsApp को टक्कर देने आये थे ये देसी ऐप्स, फीचर्स पर टेकने पड़े घुटने
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel