[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Video: झूठ बोल रहा है पाकिस्तान, देखें कैसे अफगानिस्तान में मरीजों को बनाया निशाना

Video: झूठ बोल रहा है पाकिस्तान, देखें कैसे अफगानिस्तान में मरीजों को बनाया निशाना

0
Video: झूठ बोल रहा है पाकिस्तान, देखें कैसे अफगानिस्तान में मरीजों को बनाया निशाना
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला (Photo: X)

Video : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमले किये. हमले के बाद का वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हमले के बाद अस्पताल के बाहर मलबा पड़ा है. मलबे के सामने कुछ लोग खड़े हैं. मलबा से धुआं उठ रहा है. अस्पताल के अंदर की चीजें वीडियो में दिख रहीं हैं जो तहस-नहस हो चुकीं हैं. देखें 54 सेकंड का वीडियो आप भी.

अफगानिस्तान के सरकारी उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह हमले के संबंध में बताया. पाकिस्तान ने जिस अस्पताल पर हमला किया है, वहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था. फितरत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है. हमले में 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं.

फितरत ने कहा कि राहत बचाव टीम इमारत में लगी आग पर काबू पाने और शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : अफगान तालिबान का आरोप: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला, 400 लोगों की मौत

अस्पताल पर हमले से पाकिस्तान का इनकार

पाकिस्तान ने इससे पहले इस बात से इनकार किया था कि उसने अस्पताल पर हमला किया है. पाक ने कहा था कि सोमवार को काबुल में और पूर्वी अफगानिस्तान में हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया.

नशा मुक्ति अस्पताल को हुआ नुकसान

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को से बात की. उन्होंने कहा कि हमले में नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है.

Previous article नए लुक में जल्द दिखेगा गया जंक्शन, वर्ल्ड क्लास मिलेगी फैसिलिटी, कहां तक हुआ काम?
Next article प्यार में कभी धोखा नहीं देतीं इन तारीखों को जन्मी लड़कियां, जानें अपनी जन्मतिथि का सच
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel