[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World आसिम मुनीर ने घर में ही करवाई बेटी की शादी, बड़े भाई के बेटे को बनाया दामाद, जानें कौन हैं अब्दुर रहमान?

आसिम मुनीर ने घर में ही करवाई बेटी की शादी, बड़े भाई के बेटे को बनाया दामाद, जानें कौन हैं अब्दुर रहमान?

0
आसिम मुनीर ने घर में ही करवाई बेटी की शादी, बड़े भाई के बेटे को बनाया दामाद, जानें कौन हैं अब्दुर रहमान?
आसिम मुनीर ने अपने भतीजे को ही बनाया दामाद.

Asim Munir Daughter Wedding Son-in-law Nephew: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर हाल ही में चर्चा में रहे. हालांकि इस बार चर्चा का विषय मुनीर खुद नहीं बल्कि उनकी बेटी हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी का निकाह तय किया. मुनीर ने अपनी तीसरी बेटी की शादी अपने ही परिवार में तय की है. पाकिस्तानी पत्रकार बिलाल गौरी के अनुसार, आसिम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने भाई के बेटे से करवाई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में बिलाल ने पूरी जानकारी शेयर की. उन्होंने कहा कि इस शादी में यूएई के शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान ने भी आशीर्वाद दिया, हालांकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शादी में शिरकत नहीं की थी.

बिलाल ने अपने यूट्यूब चैनल, आउटलाइन न्यूज में बताया कि यह विवाह हाल ही में रावलपिंडी में संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी का रिश्ता अपने सगे भाई कासिम मुनीर के बेटे से तय किया. यह समारोह रावलपिंडी में आयोजित किया गया. बिलाल गोरी के मुताबिक, यह शादी पिछले सप्ताह हुई और काफी हाई-प्रोफाइल रही. उन्होंने बताया कि असीम मुनीर के भतीजे का नाम अब्दुर रहमान है, जो पहले पाकिस्तान सेना में कैप्टन के पद पर तैनात थे. बाद में उन्होंने सिविल सर्विसेज जॉइन कर ली, जहां सेना अधिकारियों के लिए निर्धारित कोटे के तहत अब वह असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं. बिलाल ने यह भी कहा कि असीम मुनीर की कुल चार बेटियां हैं और यह उनकी तीसरी बेटी माहनूर की शादी थी.

Abdur Rahaman Son In Law Of Asim Munir
अब्दुर रहमान. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

कोई तस्वीर सामने नहीं आई

चूंकि यह एक निजी कार्यक्रम था, इसलिए इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई और न ही किसी चैनल या अखबार में इसकी खबर दिखाई दी. इसमें बहुत सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया था. बिलाल के अनुसार, इस शादी में करीब दो से ढाई हजार लोग मौजूद थे. यह समारोह किसी बड़े होटल या मैरिज हॉल में नहीं, बल्कि जीएचक्यू के पास स्थित आर्मी हाउस, यानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर की रिहाइश में आयोजित किया गया था. यह कोई बहुत धूमधाम वाली शादी नहीं थी.

ताकत के बावजूद घर पर हुआ फंक्शन

बिलाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सत्ता में बैठे लोग अपने पद और ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस मामले में समारोह को निजी रखा गया. आर्मी हाउस के लॉन को थोड़ा विस्तार देकर वहीं आयोजन किया गया. कोई यह कह सकता है कि सुरक्षा कारणों से इसे होटल या हॉल में नहीं रखा गया, लेकिन यह भी सच है कि कई सुरक्षित मैरिज हॉल सेना के अधीन भी होते हैं, जहां ऐसा आयोजन हो सकता था. इसके बावजूद शादी घर पर ही की गई.

Kasim Munir Brother Of Asim Munir
कासिम मुनीर. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

कौन-कौन हुआ शामिल?

पत्रकार के अनुसार, इस विवाह समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ समेत कई प्रमुख राजनीतिक और सैन्य हस्तियां शामिल हुईं. इसके अलावा कई सेवानिवृत्त जनरल और पूर्व सेना प्रमुख भी कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस आयोजन को बेहद गोपनीय रखा गया था. हालांकि, यह भी गौर करने वाली बात है कि तीन प्रांतों के मुख्यमंत्री मौजूद थे, लेकिन खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल नहीं थे. इसी तरह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का कोई भी नेता वहां नजर नहीं आया

शेख जाएद नहीं हुए शामिल

फील्ड मार्शल असीम मुनीर की बेटी माहनूर असीम मुनीर की शादी उसी दिन हुई, जिस दिन शेख मोहम्मद बिन जाएद पाकिस्तान पहुंचे, यानी 26 दिसंबर को. हालांकि, बिलाल ने यह भी स्पष्ट किया कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति इस शादी में शामिल नहीं हुए. जब शेख मोहम्मद बिन जाएद पाकिस्तान में अपने विमान से उतरे तो उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य लोगों से हाथ मिलाया और गले मिले, लेकिन जब उनकी मुलाकात फील्ड मार्शल असीम मुनीर से हुई तो वे काफी देर तक बातचीत करते रहे. 

बिलाल के अनुसार, यह बातचीत उसी शादी के संदर्भ में थी. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान का हालिया पाकिस्तान दौरा काफी चर्चा में रहा. हालांकि शुरू में यह उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान और UAE के बीच किसी बड़े रक्षा समझौते या महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे, लेकिन साफ हो गया कि राष्ट्रपति जाएद मुख्य रूप से तिलोर (Houbara Bustard) के शिकार के लिए आए थे. उन्होंने नूर खान एयर बेस पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की और फिर शिकार के लिए रहीम यार खान रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें:-

जब 167 दिन पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहीं खालिदा जिया, 25 साल की बेगम का भयानक समय

सऊदी अरब ने यमन पर की बमबारी, दावा- यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को बनाया निशाना

खालिदा जिया: ए बैटलिंग बेगम, बेटों से लेकर देश संभालने का सफर, 80 साल में संघर्ष से शिखर और फिर फर्श पर

Previous article Indian Railway : पटरी पर कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रहीं हैं? जानें यहां
Next article ठंड का कहर नहीं होगा अभी खत्म, ठिठुरने से पहले खरीद लें ये एडवांस्ड फीचर वाले सस्ते गीजर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel