[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का सीजफायर

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का सीजफायर

0
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का सीजफायर
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष के बीच घर छोड़ने के लिए लोग मजबूर

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान का दावा है कि तालिबान के अनुरोध पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से बुधवार शाम छह बजे से अगले 48 घंटों के लिए एक अस्थायी संघर्ष विराम का फैसला किया गया.

अफगानिस्तान का दावा पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए किया अनुरोध

इधर अफगानिस्तान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि “पाकिस्तानी पक्ष के अनुरोध और आग्रह पर, दोनों देशों के बीच संघर्षविराम आज शाम 5:30 बजे के बाद प्रभावी होगा.” मुजाहिद ने कहा कि सरकार ने अपने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि वे संघर्ष विराम का सम्मान करें, जब तक कि उकसावे की कोई कार्रवाई ना हो.

पाकिस्तान को दावा कई तालिबानी ठिकाने तबाह

पाकिस्तान की पीटीवी न्यूज़ ने पूर्व में बताया था कि पाकिस्तानी सैन्य बलों ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत और राजधानी काबुल में सटीक हमले किए. पाकिस्तान ने दावा किया है कि अफगान तालिबान के आक्रमण के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई में प्रमुख ठिकाने नष्ट कर दिए गए. पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के प्रमुख ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. पाक की ओर से दावा किया जा रहा है कि अफगान तालिबान बटालियन संख्या 4 और बॉर्डर ब्रिगेड संख्या 6 पूरी तरह से नष्ट हो गए. दर्जनों विदेशी और अफगान आतंकवादी मारे गए.

पाकिस्तानी सेना का दावा- हमले में 40 अफगान हमलावर मारे गए

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने अफगान तालिबान के कई हमलों को नाकाम कर दिया और दोनों देशों के बीच सीमा पर हुई झड़पों की अलग-अलग घटनाओं में 40 से अधिक हमलावरों को मार गिराया. सेना ने कहा, “हमले को विफल करते समय 15-20 अफगान तालिबान मारे गए और कई घायल हो गए.”

Previous article Rourkela News : औषधीय पौधों के अर्क से विकसित किया शक्तिशाली जीवाणुरोधी एजेंट
Next article bhagallpur news. जिस वाहन के कारण जाम लगे, उस पर अब लगेगी पेनाल्टी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel