[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान आर्मी के 10 जवान मारे; बलूचों का दावा, पाक अधिकारी बोले; फिदायीन हमलावर लड़की पकड़ी 

पाकिस्तान आर्मी के 10 जवान मारे; बलूचों का दावा, पाक अधिकारी बोले; फिदायीन हमलावर लड़की पकड़ी 

0
पाकिस्तान आर्मी के 10 जवान मारे; बलूचों का दावा, पाक अधिकारी बोले; फिदायीन हमलावर लड़की पकड़ी 
BLF का दावा बलूचिस्तान में पाकिस्तान के 10 सैनिक मारे.

Pakistan Balochistan BLF Attack: पाकिस्तान में विद्रोहियों का हमला बदस्तूर जारी है. बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने सोमवार को दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ज्हाओ, बरखान, तुम्प और तुर्बत में अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के दस जवानों को मार गिराया है. जबकि इससे एक दिन पहले ही बलूच सशस्त्र संगठनों ने कम से कम 15 सैनिकों की मौत का जिम्मा लेने की बात कही थी. बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना भी जोरदार अभियान चला रही है. इसकी वजह से आए दिन लोगों के गायब होने की भी खबरें सामने आती रहती हैं, जिसकी वजह से बलूचिस्तान में विद्रोह का स्वर भी दिनों दिन तेज होता जा रहा है. वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक फिदायीन हमलावर को पकड़ने का दावा किया है.

द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया को जारी एक बयान में BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलूच ने बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे अवारान जिले के ज्हाओ इलाके में संगठन के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस हमले में सेना की पैदल गश्ती टीम, बम निरोधक दस्ते और एक पिकअप वाहन को निशाना बनाया गया, जो सभी एक ही स्थान पर मौजूद थे. बयान के मुताबिक, “मौके पर ही आठ दुश्मन सैनिक मारे गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.”

BLF ने यह भी दावा किया कि काफिले की सुरक्षा के लिए मौजूद एक बख्तरबंद वाहन हमले के दौरान पीछे हट गया और मृतकों व घायलों को वहीं छोड़कर चला गया. संगठन के अनुसार, उसी रात एक और हमला किया गया, जिसमें बरखान जिले के रखनी के पास सराती-टिक इलाके में स्थित एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया गया. इस हमले में रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) समेत भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

एक दिन पहले भी पाकिस्तानी सैनिकों को जान-माल का नुकसान हुआ

BLF ने बताया कि 28 दिसंबर को इससे पहले तुम्प के गोमाजी इलाके में भी एक हमला किया गया, जहां उसके लड़ाकों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी पर कई A1 गोले दागे. संगठन के अनुसार, इस हमले में वहां तैनात पाकिस्तानी सैनिकों को “जान-माल का नुकसान” हुआ. इसके अलावा, संगठन ने यह भी दावा किया कि 27 दिसंबर को रात 8:20 बजे तुर्बत के मध्य क्षेत्र में स्थित पाकिस्तानी नौसेना के एक शिविर के मुख्य द्वार पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया. बयान के मुताबिक, गेट पर तैनात कर्मियों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद विस्फोट के चलते पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी. BLF ने दोहराया कि वह “स्वतंत्र बलूचिस्तान की स्थापना” तक सशस्त्र हमले जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

पाकिस्तानी अधिकारी बोले- फिदायीन हमलावर पकड़ी गई

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक छात्रा को सुरक्षित निकालकर कराची में संभावित बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने उस छात्रा को भी पेश किया, जिसे कथित तौर पर आत्मघाती हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना थी.

सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया उल हसन लांझर ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उस लड़की को बचाया, जब वह प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़े एक व्यक्ति के साथ क्वेटा से कराची जा रही यात्री बस में सफर कर रही थी. मंत्री के मुताबिक, 25 दिसंबर को एक चेकपोस्ट पर खुफिया सूचना के आधार पर जब लड़की से पूछताछ की गई, तो वह घबरा गई और अपने साथ मौजूद व्यक्ति की ओर इशारा किया, जो मौके से फरार हो गया.

हमलावर की पहचान उजागर नहीं हुई

लांझर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की को कराची में आत्मघाती हमले के लिए तैयार किया जा रहा था, हालांकि इस समय इससे ज्यादा विवरण साझा नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा ने जांच के दौरान खुलासा किया कि हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी ने उसका शोषण किया था और उससे सोशल मीडिया के जरिए बीएलए के एक हैंडलर ने संपर्क किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा कारणों से लड़की और उसकी मां की पहचान उजागर नहीं की गई और दोनों के चेहरे ढके हुए थे.

ये भी पढ़ें:-

‘बैटल ऑफ बेगम्स’ खत्म, एक सत्ता दूसरी दुनिया से दूर, जानें ‘दोस्तों में दुश्मनी’ कैसे हुई? खालिदा की मौत पर क्या बोलीं हसीना?

आसिम मुनीर ने घर में ही करवाई बेटी की शादी, बड़े भाई के बेटे को बनाया दामाद, जानें कौन हैं अब्दुर रहमान?

जब 167 दिन पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहीं खालिदा जिया, 25 साल की बेगम का भयानक समय

Previous article ट्रैक्टर में टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, बचे लोग
Next article महिला की चेन लेकर भागे उचक्के को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel