[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Pager Blast: किस देश में बना था हिजबुल्लाह को दहलाने वाला पेजर, क्यों मोसाद पर उठ रही है उंगली

Pager Blast: किस देश में बना था हिजबुल्लाह को दहलाने वाला पेजर, क्यों मोसाद पर उठ रही है उंगली

0
Pager Blast: किस देश में बना था हिजबुल्लाह को दहलाने वाला पेजर, क्यों मोसाद पर उठ रही है उंगली
Pager Blast

Pager Blast: आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के सदस्यों की ओर से इस्तेमाल पेजर में मंगलवार को लेबनान और सीरिया में एक साथ धमाके हुए. इस घटना में एक बच्ची समेत 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं विस्फोट में करीब 3,000 लोग घायल हुए हैं. हिज्बुल्लाह और लेबनान की सरकार ने इस हमले के लिए इजराइल पर आरोप लगाया है. उन्होंने शक जाहिर किया है कि यह एक रिमोट हमला हो सकता है. बयान आ रहा है कि पेजर में कम मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था, जिसमें मंगलवार को  विस्फोट किया गया. सवाल है कि जिस पेजर में विस्फोट से हिजबुल्लाह दहल गया है वो आखिर बने कहां थे. किस कंपनी ने उन पेजरों को बनाया था.

हंगरी में बने थे सभी पेजर- कंपनी
हिजबुल्लाह के सदस्यों के पास रखे जिन पेजर्स में मंगलवार को विस्फोट हुआ था वो सभी हंगरी में बने थे. ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो ने बुधवार को बताया कि बुडापेस्ट में मौजूद एक अन्य कंपनी ने इन पेजर का निर्माण किया है. कंपनी ने कहा कि उन्हें पेजर पर अपने अधिकृत ब्रांड के इस्तेमाल का अधिकार दिया गया था. गोल्ड अपोलो की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एआर-924 पेजर का निर्माण बीएसी कंसल्टिंग केएफटी ने किया था जो हंगरी की राजधानी में स्थित है. कंपनी ने अपने बयान में यह भी कहा कि सहयोग समझौते के अनुसार हमने बीएसी को लेबनान और सीरिया में उत्पाद की बिक्री के लिए हमारे ब्रांड के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया था. कंपनी ने कहा कि उत्पाद के निर्माण के लिए सिर्फ बीएसी जिम्मेदार है.

तीन साल से समझौता होने का दावा
गोल्ड अपोलो कंपनी के अध्यक्ष सु चिंग-कुआंग ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी कंपनी का पिछले तीन साल से बीएसी के साथ लाइसेंस समझौता है. हालांकि उन्होंने इस अनुबंध का कोई साक्ष्य अब तक नहीं दिया है. बता दें, मंगलवार को लेबनान और सीरिया में लोगों के पास रखे पेजर में एक के बाद एक धमाके होने लगे. बताया जा रहा है कि उनके पास रखे पेजर अचानक से गर्म होने लगे. देखते ही देखते उसमें विस्फोट होने लगा.

इजराइल पर हमले का आरोप
हिज्बुल्ला ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. हिजबुल्ला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह इजराइल की ओर से किया गया हमला था. हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह पहले की तरह इजराइल के खिलाफ अपने सामान्य हमले जारी रखेगा. बता दें, पेजर्स में विस्फोट से लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. कई लोगों की आंखों में गंभीर चोट लगी है. कईयों के एक अंक तक काटने पड़े हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: आदमखोर भेड़िया के लिए वन विभाग बिछा रहा अनोखा जाल, इस जानवर की आवाज से फांसने की कोशिश

कोविंद कमिटी की प्रस्तावित वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी- देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=MCCV-3SwPKI
Previous article एसकेएमयू: सीयूजे के वीसी प्रो क्षितिभूषण दास होंगें दीक्षांत समारोह के अतिथि
Next article कैंपस : सीबीएसइ : सहोदया स्कूल सम्मेलन का 30वां एनुअल कॉन्फ्रेंस कोलकाता में होगा आयोजित
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel