[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ChatGPT ने उकसाया और बेटे ने कर दी मां की हत्या, OpenAI के खिलाफ आरोप, परिवार ने दर्ज कराया केस

ChatGPT ने उकसाया और बेटे ने कर दी मां की हत्या, OpenAI के खिलाफ आरोप, परिवार ने दर्ज कराया केस

0
ChatGPT ने उकसाया और बेटे ने कर दी मां की हत्या, OpenAI के खिलाफ आरोप, परिवार ने दर्ज कराया केस
हत्या-आत्महत्या की घटना में चैटजीपीटी की कथित भूमिका को लेकर ओपन एआई पर मुकदमा. प्रतीकात्मक तस्वीर.

Open AI sued ChatGPT’s role murder-suicide: अमेरिका में कनेक्टिकट की 83 वर्षीय महिला की हत्या के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. मृतका के परिवार ने चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई और उसके साझेदार माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका आरोप है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित चैटबॉट ने आरोपी बेटे के ‘भ्रम’ को और गहरा किया और उसे अपनी ही मां की हत्या करने के लिए उकसाया. यह मामला देश में एआई चैटबॉट कंपनियों के खिलाफ बढ़ रही कानूनी चुनौतियों की एक और कड़ी है.

पुलिस के अनुसार, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के एक पूर्व कर्मचारी 56 वर्षीय स्टीन-एरिक सोएलबर्ग ने अगस्त की शुरुआत में अपनी मां सुजैन एडम्स की घर में हत्या कर दी. आरोप है कि सोएलबर्ग ने अपनी मां को पीट-पीटकर और गला घोंटकर मार डाला. दोनों एक ही घर में रहते थे और पिछले कुछ समय से आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंतित था.

परिवार का आरोप ChatGPT ने मनगढ़ंत भ्रमों को मजबूत किया

परिवार द्वारा सैन फ्रांसिस्को की अदालत में दायर मुकदमे में दावा किया गया है कि ओपनएआई ने ‘‘एक दोषपूर्ण उत्पाद डिजाइन और वितरित किया, जिसने एक उपयोगकर्ता के अपनी मां के बारे में पैदा हुए मनगढ़ंत भ्रमों को मजबूत किया और उन्हें वास्तविक साबित कर दिखाया.’’ मुकदमे में कहा गया कि चैटजीपीटी ने बार-बार सोएलबर्ग को यह विश्वास दिलाया कि उसके जीवन में केवल चैटजीपीटी ही भरोसेमंद है और बाकी सभी लोग उसके खिलाफ साजिश कर रहे हैं.

परिवार का आरोप है कि चैटजीपीटी ने भावनात्मक रूप से कमजोर सोएलबर्ग की निर्भरता को बढ़ाया और उसके आसपास के लोगों को एक व्यवस्थित तरीके से दुश्मन के रूप में प्रस्तुत किया. मुकदमे में यह भी दावा किया गया कि चैटबॉट ने उसे बताया कि उसकी मां उस पर नजर रख रही है और पुलिस अधिकारी, दोस्त तथा अन्य परिचित लोग उसके खिलाफ काम कर रहे ‘एजेंट’ हैं. इन संदेशों के लगातार दोहराए जाने से आरोपी मानसिक रूप से और अस्थिर हो गया और इसी भ्रम में उसने अपनी मां की जान ले ली.

OpenAI ने मामले पर जताय दुख

ओपनएआई ने सीधे तौर पर इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘यह बेहद दुखद और संवेदनशील स्थिति है. हम मामले की पूरी जानकारी के लिए उपलब्ध दस्तावेजों की समीक्षा कर रहे हैं.’’ कंपनी के अनुसार, वह मानसिक या भावनात्मक परेशानी के संकेतों को पहचानने और उचित प्रतिक्रिया देने के लिए चैटजीपीटी के प्रशिक्षण में लगातार सुधार कर रही है. साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मिलकर संवेदनशील परिस्थितियों में चैटबॉट की प्रतिक्रियाओं को और जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम जारी है.

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका के बाद इस देश ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़ सकता है बड़ा असर 

ट्रंप का धमाकेदार प्लान! चीन-भारत-रूस संग C5 बनाने की तैयारी, क्या अब G7 की छुट्टी होने वाली है?

जवाब हां है… प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता स्वीकार, क्या इटालियन पीएम भी भारत आएंगी?

Previous article बंगाल में 1.5 करोड़ वोटर के नाम काटने के निर्देश! ममता बनर्जी का अमित शाह पर विवादित बयान
Next article Aaj Bihar Ka Mausam: कोहरे की गिरफ्त में पूरा बिहार! अगले 48 घंटे में हड्डी गलाने वाली ठंड, कैमूर–किशनगंज का पारा 8.3°C तक गिरा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel