[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar OMG: शख्स ने हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

OMG: शख्स ने हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

0
OMG: शख्स ने हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लोग एक से बढ़कर एक काम कर जाते हैं, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एक शख्स ने ऐसा कुछ कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया में हो रही है.

शख्स ने हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज

स्पेनिश एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज वो शख्स हैं, जिसने 1 मिनट में 39 तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने कैसे अपने सख्त हथेलियों से मजबूत तरबूजों के चीथड़े उड़ा देते हैं. 2 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में रॉबर्टो रोड्रिगेज दनादन तरबूज तोड़ते हुए देख दंग रह जा रहे हैं.

इटली के खास शो लो शो देई रे में एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज किया कारनामा

सोशल मीडिया में तरबूज तोड़ने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज ने इटली के एक मशहूर टीवी शो लो शो देई रे तरबूज तोड़ने का कारनामा कर रहे हैं.

सोशल मीडिया में यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज के तरबूज तोड़ने वाले वीडियो को देख लोग दंग रह गये. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, मैं तो इस शख्स पंगा कभी न लूं. एक हाथ में इतना दम, अगर दोनों का इस्तेमाल कर ले तो या हाल होगा.

पंच से 78 तरबूज तोड़ने का बन चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने हथेली से तरबूज तोड़ने का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज ने हथेली से 1 मिनट में 39 तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. लेकिन इससे पहले भी पंच से तरबूज तोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है. इटली के इसी शो में जो एडकर स्कैंडुरा ने पंच से एक मिनट में 78 तरबूज तोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Previous article Jharkhand News: रांची से बनारस और कोलकाता जाना होगा आसान, नये साल में Expressway पर काम शुरू
Next article Breaking News Live: दिल्ली में 2.5 तीव्रता का भूकंप
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel