[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World North Korea : युद्धपोत की लॉन्च सेरेमनी के दौरान भीषण हादसा, गुस्से में किम जोंग उन

North Korea : युद्धपोत की लॉन्च सेरेमनी के दौरान भीषण हादसा, गुस्से में किम जोंग उन

0
North Korea : युद्धपोत की लॉन्च सेरेमनी के दौरान भीषण हादसा, गुस्से में किम जोंग उन
Kim Jong Un

North Korea : उत्तर कोरिया में युद्धपोत की लॉन्च सेरेमनी के दौरान भीषण हादसा हो गया. उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया  ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि एक नए युद्धपोत के प्रक्षेपण के दौरान दुर्घटना हुई. इस प्रक्षेपण को खुद तानाशाह नेता किम जोंग उन देख रहे थे. केसीएनए ने बताया कि 5,000 टन वजनी विध्वंसक पोत के असफल प्रक्षेपण के गवाह रहे किम ने इस घटना की आलोचना की. उन्होंने इसे घोर लापरवाही का नजीता बताया और कहा, ” इसे “बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.” किन ने जून में होने वाली पार्टी मीटिंग से पहले पोत को बहाल करने का आदेश दिया.

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने कहा कि यह दुर्घटना पिछले दिन पूर्वी बंदरगाह शहर चोंगजिन में एक शिपयार्ड में नवनिर्मित 5,000 टन के विध्वंसक पोत को लांच करने के समारोह के दौरान हुई.

युद्धपोत का संतुलन बिगड़ गया

उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए अहम 5,000 टन वजनी एक नया विध्वंसक युद्धपोत समारोह के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया. इस कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी शामिल हुए थे. केसीएनए के अनुसार, युद्धपोत जलावतरण के समय ‘रैंप’ से फिसल गया और फंस गया. इससे युद्धपोत का संतुलन बिगड़ गया और उसका निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

युद्धपोत हादसे के लिए कौन जिम्मेदार

चोंगजिन के उत्तर-पूर्व बंदरगाह पर बुधवार को आयोजित समारोह में हुई दुर्घटना किम के लिए एक शर्मनाक झटका मानी जा रही है. किम अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना के लिए नौसेना को मजबूत करने को महत्वपूर्ण बताते रहे हैं. किम ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड संचालकों को इस घटना के लिए दोषी ठहराया.

केसीएनए ने बताया कि किम जोंग उन ने “गैरजिम्मेदाराना गलतियों” के चलते सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक बुलाई है. पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक जून के अंत में होगी. दक्षिण कोरिया की सेना ने इस उत्तर कोरियाई रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

Previous article Bihar News: केंद्रीय विद्यालय का प्रिसिंपल निकला घूसखोर, 32 हजार कैश लेते CBI ने रंगेहाथ दबोचा
Next article Quordle 1214 ने करा दी ब्रेन जिम? जानें आज 22 मई 2025 के सभी उत्तर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel