[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar तानाशाह किम जोंग को लेकर बढ़ा खुलासा, नहीं हुई कोई सर्जरी

तानाशाह किम जोंग को लेकर बढ़ा खुलासा, नहीं हुई कोई सर्जरी

0
तानाशाह किम जोंग को लेकर बढ़ा खुलासा, नहीं हुई कोई सर्जरी

सियोल : दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की न तो कोई सर्जरी हुई है न ही उनका कोई अन्य इलाज हुआ है.

अधिकारी का यह दावा किम के स्वास्थ्य को लेकर लगातार लगाई जा रही अटकलों के बीच आया है जो हाल के दिनों में सार्वजनिक तौर पर किम के दिखने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

Also Read: तानाशाह किम जोंग उन कहां हैं, सेहत कैसी है या हो गयी मौत? जानें- संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने क्या कहा

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा था कि किम शुक्रवार को प्योंग्यांग के पास उवर्रक फैक्टरी का कार्य पूर्ण होने के मौके पर रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. पिछले 20 दिनों में वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए थे.

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो फुटेज में किम के फिर से नजर आने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया था कि वह या तो बहुत बुरी तरह बीमार हैं या हो सकता है कि उनकी मौत भी हो गई हो, लेकिन कुछ मीडिया संगठन और समीक्षक किम के स्वास्थ्य को लेकर अब भी सवाल उठा रहे हैं.

Also Read: माफी शब्द जिसकी डिक्शनरी में नहीं, ऐसी क्रूर है किम जोंग उन की उत्तराधिकारी ‘किम यो जोंग’

वे उन क्षणों का हवाला दे रहे हैं जहां फैक्टरी के कार्यक्रम में किम के चलने का अंदाज कुछ सख्त सा लग रहा है. राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस के मुताबिक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि सरकार को इस बात का भरोसा है कि किम की कोई सर्जरी, कोई इलाज नहीं हुआ है.

विश्व के सबसे गोपनीय देशों में से एक, उत्तर कोरिया में होने वाली गतिविधियों की पुष्टि करने में दक्षिण कोरिया का रिकॉर्ड असमान रहा है, लेकिन जब हाल के हफ्तों में किम के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें आने लगीं तब दक्षिण कोरियाई सरकार ने उन्हें निराधार बताकर दृढ़ता से खारिज कर दिया और कहा कि उत्तर कोरिया में किसी तरह की असामान्य गतिविधि नहीं हुई. यह पहली बार नहीं है जब किम लंबे वक्त तक सार्वजनिक तौर पर न दिखाई दिए हों. इससे पहले 2014 में भी वह छह हफ्ते के लिए लापता हो गए थे.

Previous article चतरा-हजारीबाग सीमा पर दंडाधिकारी और बरही विधायक में हुई तूतू-मैंमैं
Next article Lockdown in Jharkhand : जानें, लॉकडाउन के बाद राज्य में उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए Cm हेमंत सोरेन को बाबूलाल मरांडी का क्या है सुझाव
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel