[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने मनाया जीत का जश्न, निकाली विक्टरी परेड, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने मनाया जीत का जश्न, निकाली विक्टरी परेड, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

0
Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने मनाया जीत का जश्न, निकाली विक्टरी परेड, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा
Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने निकाली विक्टरी परेड

Nepal Protest: नेपाल की सियासत में भूचाल आया हुआ है. Gen Z के तीव्र आंदोलन ने सरकार को हिला दिया है. मंगलवार को पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दिया, इसके कुछ देर बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया को बंद करने के खिलाफ उठा जन आंदोलन देखते ही देखते इतना तीव्र हो गया कि इसने देश में तख्तापलट कर दिया. इसके बाद नेपाल की सड़कों पर आंदोलनकारियों ने विक्ट्री परेड निकाला. आंदोलनकारियों ने सड़कों पर जश्न मनाया. बीते कुछ दिनों से नेपाल के युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं. कई इलाकों में आंदोलन हिंसक भी हुआ.

सड़कों पर आंदोलनकारियों ने मचाया जमकर उत्पात

आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर जमकर उत्पात मचाया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवास पर हमला किया और संसद भवन में तोड़फोड़ की और भवन में आग लगा दिया. आंदोलनकारी सुप्रीम कोर्ट में भी घुस गए. कई पुलिस थानों पर भी हमला किया. आंदोलनकारियों ने सांसदों के साथ भी मारपीट की. नेपाल में सुरक्षा की खराब स्थिति को देखते हुए काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं.

जेन जेड के बैनर तले जोरदार आंदोलन

प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने बालकोट स्थित उनके निजी आवास में भी आग लगा दी और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक आदि के आवासों पर हमला किया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर भी हमला किया.  प्रदर्शनकारियों ने ‘जेन ज़ी’ के बैनर तले राजधानी काठमांडू के कई हिस्सों में ‘केपी चोर, देश छोड़ो’ और ‘भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो’ जैसे नारे लगाए. काठमांडू के कलंकी, कालीमाटी, तहाचल और बनेश्वर समेत ललितपुर जिले के च्यासल, चापागौ और थेचो इलाकों से भी प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक रूप से एकत्र होने पर लगे प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए ‘छात्रों को मत मारो’ जैसे नारे लगाए.

सरकार ने हटाया सोशल मीडिया से बैन

इससे पहले नेपाल सरकार ने जेन ज़ी युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार रात ही सोशल मीडिया वेबसाइटों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्जनों लोगों की मौत की जवाबदेही की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखा है. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफे के अलावा राष्ट्रीय सरकार का गठन और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है. 

Previous article पोखर में डूबे दो मासूम, परिवार में मचा कोहराम
Next article 186 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर दी गयी दवायें
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel