[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World नेपाल प्लेन क्रैश: किसी चमत्कार से कम नहीं विमान हादसे में जिंदा बचना… जानिए मौत के मुंह कैसे बचा पायलट

नेपाल प्लेन क्रैश: किसी चमत्कार से कम नहीं विमान हादसे में जिंदा बचना… जानिए मौत के मुंह कैसे बचा पायलट

0
नेपाल प्लेन क्रैश: किसी चमत्कार से कम नहीं विमान हादसे में जिंदा बचना… जानिए मौत के मुंह कैसे बचा पायलट
Nepal Plane Crash | PTI

Nepal Plane Crash: काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल यानी बुधवार को भयावह विमान दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई. विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे. सौर्य एयरलाइंस के बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 विमान पोखरा जा रहा था. टेक ऑफ के बाद ही विमान क्रैश हो गया था. विमान में सवार सिर्फ पायलट ही बच पाया. हादसे का शिकार हुए विमान में एक मात्र जिंदा बचा व्यक्ति विमान के पायलट का नाम कैप्टन मनीष राज शाक्य हैं. विमान में आग लगने से पहले चमत्कारिक रूप से कॉकपिट के अलग होने से सुरक्षित निकलने में सक्षम हुए.

कई जगहों पर आयी है चोट
हादसे के बाद इकलौते बचे पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया. टीआईए सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख और उप महानिरीक्षक राम दत्त जोशी ने बताया कि कैप्टन शाक्य को हवाई अड्डा परिसर के भीतर मौजूद कंटेनर से बचाया गया. हादसे में पायलट भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है. उनकी रीढ़ की हड्डी भी दो जगहों से टूटी है. चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन उनके दिमाग में लगी चोटों की जांच की जा रही है. फिलहाल उनका काठमांडू चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज चल रहा है.

खतरे से बाहर है पायलट शाक्य
पायलट शाक्य का इलाज कर रहे न्यूरोसर्जन डॉ.अमित थापा ने बताया कि उनके दिमाग में चोट लगी है, लेकिन चोट कितनी गहरी है इसका पता एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि कैप्टन शाक्य की सेहत में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सुधार देखने को मिला है. कैप्टन शाक्य खतरे से बाहर हैं. वो बातचीत भी कर पा रहे हैं. उन्हें तरल भोजन दिया जा रहा है.

कैसे बची कैप्टन शाक्य की जान
हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि जब विमान रनवे से फिसलकर कंटेनर से टकराया तो कॉकपिट का अगला हिस्सा उसमें फंस गया जबकि विमान का बाकी हिस्सा जमीन के दूसरी ओर जाकर गिर गया. इस तरह इतने बड़े हादसे से कैप्टन शाक्य की जान बच गई. हालांकि विमान में सवार अन्य 18 लोगों की हादसे में जान चली गई.

उड़ान भरते ही विमान में लग गई थी आग
नेपाल में सौर्य एयरलाइंस के बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 विमान ने बुधवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरा था. उड़ान के साथ ही विमान में आग लग गई. विमान में दो चालक दल के सदस्य, एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी और एक बच्चे और उसकी मां सहित कुल 19 लोग सवार थे. हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन में इंडिया ब्लॉक, 30 जुलाई को करेगा विरोध प्रदर्शन

पुणे हुआ जलमग्न, मेट्रो से दिखा चौंकाने वाला नजारा, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=sPdT7_cbhHY
Previous article Vaastu Tips: गिलहरी का रोजाना आपके घर पर आना दे रहा शुभ संकेत, जानें अन्य बातें
Next article फाइल- 6- विभिन्न कांड के पांच व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel