[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Nepal News: सुशीला कार्की ने रचा इतिहास, बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Nepal News: सुशीला कार्की ने रचा इतिहास, बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

0
Nepal News: सुशीला कार्की ने रचा इतिहास, बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Sushila Karki: नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रमुख बनीं सुशीला कार्की

Nepal News: सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इसी के साथ नेपाल के इतिहास में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री बनी हैं. इससे पहले शुक्रवार को नेपाल की संसद भंग कर दी गई. काफी बैठकों के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने का ऐलान किया गया. राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल और Gen-Z ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया.

नेपाल की पहली महिला होंगी कार्की

शुक्रवार दिन भर चली चर्चा के बाद प्रतिनिधि सभा को भंग करने पर सहमति बनी, साथ ही कार्की को अंतरिम सरकार का पीएम नियुक्त करने पर भी सहमति बन गई. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं से कहा कि वह प्रतिनिधि सभा को भंग करने का निर्णय लेने जा रहे हैं और तुरंत सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की तैयारी करेंगे. कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी.

खत्म हो सकती है नेपाल में अस्थिरता!

अंतरिम सरकार के गठन के बाद नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता खत्म हो सकती है, क्योंकि युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते मंगलवार को केपी शर्मा ओली को अचानक प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, और उनकी ही पहल पर सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की मुखिया बनाया जा रहा है. कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने वाली हैं. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और जेन जेड के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. राष्ट्रपति की प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि अंतरिम प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रात नौ बजे होगा. रविवार से बड़े पैमाने पर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कार्की के सामने नेपाल में कानून-व्यवस्था बहाल करने की चुनौती है.

Previous article सड़क निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Next article सड़क पर पानी बहाने के विवाद में युवक पर हमला कर किया जख्मी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel