[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, पांच शव बरामद, पेड़ से टकराने के बाद हुआ हादसा

नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, पांच शव बरामद, पेड़ से टकराने के बाद हुआ हादसा

0
नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, पांच शव बरामद, पेड़ से टकराने के बाद हुआ हादसा

नेपाल में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया. पुलिस ने मामले को लेकर कहा है कि खोजी दल को लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है और पांच शव बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया है. बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.


हेलिकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक

इससे पहले नेपाल में हेलीकॉप्टर के लापता होने को लेकर सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा कि हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया. कॉल साइन 9NMV वाला हेलीकॉप्टर सुबह 10:12 बजे (स्थानीय समय) पर रडार से उतर गया था. बताया जा रहा है कि लापता हेलिकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक सवार थे.

उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रताप बाबू तिवारी ने मामले को लेकर बताया कि 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर से, उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया. ‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के हवाले से जो जानकारी दी है उसके अनुसार हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी.

Also Read: बिहार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर दो सूडानी महिलाओं को क्यों किया गया गिरफ्तार? जेल जाने से पहले बिगड़ी तबीयत

‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार ने एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी थी कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट चेट गुरुंग के साथ कुल छह लोग सवार हैं.

केवल ‘हेलो’ संदेश प्राप्त हुआ

टीआईए के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने ‘माय रिपब्लिका’ समाचार वेबसाइट से बातचीत की और कहा कि ऐसी जानकारी है कि मनांग एयर के हेलीकॉप्टर के लामाजुरा दर्रा पर पहुंचने के बाद से संपर्क टूट गया है. हेलीकॉप्टर को वाइबर पर केवल ‘हेलो’ संदेश प्राप्त हुआ. खबर मिलने के बाद से हेलीकॉप्टर की तलाश की जा रही है. यहां चर्चा कर दें कि मनांग एयर 1997 में स्थापित काठमांडू की एक हेलीकॉप्टर एयरलाइन है. वह नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण विनियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के भीतर वाणिज्यिक हवाई सेवाएं देती है. कंपनी चार्टर्ड सेवाएं उपलब्ध कराने का काम कराती है.

Previous article बिहार: राबड़ी आवास पर बड़े भोज की तैयारी, जानिए राजद सुप्रीमो लालू यादव अचानक क्यों दे रहे हैं पार्टी
Next article Chandrayaan-3 से है सफलता की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट की लागत फिल्मों से भी कम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel