[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Helicopter Crash: नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 5 की मौत, मृतकों में 4 चीनी नागरिक शामिल

Helicopter Crash: नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 5 की मौत, मृतकों में 4 चीनी नागरिक शामिल

0
Helicopter Crash: नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 5 की मौत, मृतकों में 4 चीनी नागरिक शामिल
Nepal Helicopter crash

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर दुर्घटना काठमांडू और नुवाकोट जिलों के बीच सीमा क्षेत्र में हुई. नुवाकोट जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी एयरलाइन एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी पांच लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार दोहपर करीब दो बजे काठमांडू से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नुवाकोट जिले के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, हेलीकॉप्टर चार चीनी यात्रियों को लेकर काठमांडू से रसुवा के स्याफ्रूबेसी क्षेत्र की ओर जा रहा था.

उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का टूट गया था संपर्क

हेलीकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था. उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया. पायलट की पहचान अरुण मल्ला के रूप में हुई है. हेलीकॉप्टर में एक महिला समेत चार चीनी नागरिक सवार थे. इससे पहले, 24 जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी और विमान का कैप्टन ही बचा था.

ईरान-इजरायल में कौन कितना शक्तिशाली

https://www.youtube.com/watch?v=7SqKVK1nECk

Previous article Kavach 4.0: दस हजार लोकोमोटिव में लगाने की मिली मंजूरी 
Next article समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, इंतजार कर बच्चे लौटे घर
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel