[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World नेपाल में सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

नेपाल में सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

0
नेपाल में सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत
सांकेतिक तस्वीर/ इमेज सोर्स- कैनवा

Nepal Gorkha Bus Accident: शनिवार शाम (14 मार्च 2026) नेपाल के गोरखा जिले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ. मनकामना मंदिर में दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक माइक्रो-बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह घटना गोरखा जिले के शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कांतार इलाके में हुई. बस लगभग 150 मीटर नीचे एक घाटी में जा गिरी.

7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. चितवन मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में 7 भारतीय नागरिक अपना इलाज करवा रहे हैं. साथ ही, बस का नेपाली ड्राइवर और उसका असिस्टेंट भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था.

हादसे की वजह 

गोरखा जिले के डीएसपी राज कुमार श्रेष्ठ के मुताबिक, बस एक ढलान वाली सड़क पर थी, तभी घुमाव लेते समय वह फिसल गई. हालांकि, हादसे के सटीक कारण की अभी जांच की जा रही है. गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंदिर से निकलने के बाद सभी यात्री किस अंतिम स्थान की ओर जा रहे थे. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में वीजा पाने के लिए रची फर्जी डकैती, 11 भारतीयों पर एक्शन

नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे

नेपाल में पहाड़ी रास्तों की बनावट और खराब सड़क सुरक्षा व्यवस्था के कारण दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं. आधिकारिक आंकड़ों पर गौर करें तो नेपाल में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है:

  • 10 साल पहले: सड़क हादसों की संख्या 4,999 दर्ज की गई थी.
  • वित्त वर्ष 2024-25: इस साल के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 7,669 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 190 लोगों की जान जा चुकी है.

यह दुर्घटना काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शहीद लखन गांव के पास हुई है, जहां संकरे और घुमावदार रास्तों पर सफर करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel