[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World NASA Merry Christmas: अनोखे अंदाज में नासा ने दी क्रिसमस की बधाई, शेयर की नेबुला की तस्वीर

NASA Merry Christmas: अनोखे अंदाज में नासा ने दी क्रिसमस की बधाई, शेयर की नेबुला की तस्वीर

0
NASA Merry Christmas: अनोखे अंदाज में नासा ने दी क्रिसमस की बधाई, शेयर की नेबुला की तस्वीर
अनोखे अंदाज में नासा ने दी क्रिसमस की बधाई

NASA Merry Christmas: पूरी दुनिया क्रिसमस की खुशी में झूमती नजर आई. नासा ने भी इस खास मौके पर पूरी दुनिया को अनोखे अंदाज में बधाई दी. क्रिसमस के मौके पर अपनी शुभकामना संदेश में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बार पारंपरिक संदेश की जगह अंतरिक्ष से जुड़ी एक बेहद खूबसूरत नेबुला (Nebula) की तस्वीर शेयर की है. नासा का यह संदेश सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. नासा ने जो तस्वीर शेयर की है उसे ओमेगा या स्वान नेबुला नाम दिया गया है.

रंगीन गैस और धूल के बादल

नासा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रंग-बिरंगी गैस और धूल के बादल सितारों की रोशनी में चमकते नजर आ रहे हैं, जो किसी क्रिसमस ट्री या उत्सव की सजावट जैसे लग रहे हैं. नासा ने अपने क्रिसमस संदेश में लिखा- क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं, इस साल हम आपके लिए लाए हैं एक अद्भुत हंस. इस नेबुला मेसियर 17 (ओमेगा या स्वान नेबुला) की तस्वीर को नासा ने हबल टेलीस्कोप से ली है.

नासा की तस्वीर में क्या है संदेश

नासा ने क्रिसमस के मौके पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें नई उम्मीद का संदेश है. यह भविष्य की संभावनाओं की प्रतीक की तरह है. जिस तरह से नेबुला से नए तारे का जन्म होता है, नई संरचनाएं बनती है उसी तरह की सोच से साथ नासा ने शायद यह तस्वीर शेयर की है. नासा के इस पोस्ट को दुनिया भर में पसंद किया गया है.

क्या होते हैं नेबुला?

नेबुला गैस और धूल के विशाल बादल होते हैं. इन्ही से नए तारों का जन्म होता है. इन्हें अंतरिक्ष की नर्सरी भी कहा जाता है. नेबुला में धूल कण के अलावा मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम होते हैं. इसके अलावा इसमें प्लाज्मा के विशाल बादल होते हैं. नेबुला मरते हुए तारों के अवशेष होते हैं, इन्हीं के अवशेष से नए तारे का निर्माण होता है. ये खगोलीय पिंडों के निर्माण और विकास में काफी अहम भूमिका निभाते हैं.

Also Read: Santa Claus: सेब और रेत से बनाई सांता क्लाज की अनोखी मूर्ति, सुदर्शन पटनायक ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो

Previous article ग्राम सभा को मिलेंगे वास्तविक अधिकार, मजबूत होगा आदिवासी समाज : सुखदेव भगत
Next article Madhubani News : मकुनमा गांव में सड़क निर्माण कार्य जोरों पर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel