[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मोसाद चीफ की दो टूक: जब तक ईरान की कट्टरपंथी सरकार नहीं गिरेगी, तब तक जंग खत्म नहीं होगी

मोसाद चीफ की दो टूक: जब तक ईरान की कट्टरपंथी सरकार नहीं गिरेगी, तब तक जंग खत्म नहीं होगी

0
मोसाद चीफ की दो टूक: जब तक ईरान की कट्टरपंथी सरकार नहीं गिरेगी, तब तक जंग खत्म नहीं होगी
तस्वीर में खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया.

Mossad Chief Warns Iran: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ चल रही जंग तब तक पूरी नहीं मानी जाएगी, जब तक वहां की मौजूदा कट्टरपंथी सरकार सत्ता से हट नहीं जाती.

बार्निया ने मंगलवार (14 अप्रैल) को ‘होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस डे’ (Holocaust Remembrance Day) के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा कि जो शासन इजरायल को मिटाने की बात करता है, उसका दुनिया से जाना जरूरी है और अभी हमारा मिशन अधूरा है.

लंबी लड़ाई की तैयारी

डेविड बार्निया ने कहा कि केवल एक्टिव लड़ाई या जंग के मैदान में बमबारी रुकने से मिशन खत्म नहीं हो जाता. उन्होंने बताया कि इजरायल की ऑपरेशनल प्लानिंग में पहले से ही यह मानकर चला गया था कि यह संघर्ष लंबा चलेगा. बार्निया ने साफ किया कि इजरायल ने कभी नहीं सोचा था कि लड़ाई खत्म होते ही काम पूरा हो जाएगा, बल्कि उनकी योजना इसे आगे भी जारी रखने की है.

ईरानी मिसाइलों का है खतरा

मोसाद चीफ ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर दुनिया को आगाह किया. उन्होंने बताया कि इजरायल ने बार-बार चेतावनी दी थी कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान की उन मिसाइलों का भी जिक्र किया जो पूरे इजरायल में नागरिकों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं.

इजरायल को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार उठाने पड़े: बार्निया

बार्निया के मुताबिक, मजबूर होकर इजरायल को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार उठाने पड़े. उन्होंने जून 2025 में ईरान पर हुई 12 दिनों की एयरस्ट्राइक और हाल ही में अमेरिका के साथ मिलकर किए गए हमलों को ‘जरूरी जंग’ बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे ताकतवर देश के साथ ऐतिहासिक सहयोग ने न्याय और आजादी के लिए लड़ने में मदद की है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में इजरायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक बातचीत, 1993 के बाद पहली बार सीधी मीटिंग

तेहरान के दिल में मोसाद का ऑपरेशन

बार्निया ने खुलासा किया कि मोसाद के एजेंटों ने ईरान की राजधानी तेहरान के अंदर घुसकर काम किया है. उन्होंने बताया कि मोसाद ने ईरान के बीचों-बीच से सटीक खुफिया जानकारी जुटाई और उसे इजरायली एयरफोर्स तक पहुंचाया. इसी सटीक जानकारी के दम पर इजरायल उन मिसाइलों को तबाह करने में कामयाब रहा जो उसके नागरिकों के लिए खतरा थीं.

डेविड बार्निया का 5 साल का कार्यकाल 2 जून को खत्म हो रहा है. उनकी जगह अब मेजर जनरल रोमन गोफमैन को नया मोसाद चीफ बनाने की मंजूरी दे दी गई है. गोफमैन फिलहाल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मिलिट्री सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: US-Iran Talks : तनाव के बीच बातचीत की उम्मीद, जेडी वेंस बोले- भरोसा बनाने में समय लगेगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel