[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World कोलंबिया में मिलिट्री प्लेन क्रैश, डरावना वीडियो आया सामने

कोलंबिया में मिलिट्री प्लेन क्रैश, डरावना वीडियो आया सामने

0
कोलंबिया में मिलिट्री प्लेन क्रैश, डरावना वीडियो आया सामने
कोलंबिया विमान दुर्घटना (Photo: X)

Plane Crash Video : दक्षिणी कोलंबिया में एक हरक्यूलिस मिलिट्री प्लेन के टेकऑफ के दौरान दुर्घटना हो गई. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों की जान इस हादसे में गई है. रक्षा मंत्री पेड्रो ए सांचेज के अनुसार, विमान पुएर्तो लेगुइज़ामो से सैनिकों को ले जा रहा था. हादसे के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अभी तक नुकसान और मौतों की सही संख्या साफ नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आप भी देखें.

रक्षा मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सैनिक बल पहले ही हादसे वाली जगह पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक मरने वालों की संख्या और क्रैश के कारण का पता नहीं चला है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने कोलंबिया के बड़े अखबार एल टिएम्पो का हवाला देते हुए बताया कि विमान में कम से कम 120 लोग सवार थे. इस बीच, कोलंबिया एयरोस्पेस फोर्स के ऑफिसियल X पोस्ट में पुष्टि की गई कि छह क्रू मेंबर अपनी ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवा बैठे.

मरने वालों की संख्या लगभग 66

कोलंबिया के हरक्यूलिस C‑130 मिलिट्री प्लेन क्रैश में सोमवार शाम (23 मार्च) तक मरने वालों की संख्या लगभग 66 तक पहुंच गई. यह दो सैन्य सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है. हादसे में दर्जनों घायल हुए हैं और रेस्क्यू‑ऑपरेशन जारी है. घायल सैनिकों को मिलिट्री अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mario Nawfal @MarioNawfal नाम के यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा- अमेजन क्षेत्र में मिलिट्री C‑130 प्लेन टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया. डर है कि 80‑110 सैनिकों की मौत हो गई है. हादसा पुएर्तो लेगुइजामो के पास हुआ, जो शहर से सिर्फ 3 किमी दूर है. अभी तक हादसे का कारण साफ नहीं है.

Previous article बिहार के बिल्डरों के लिए राहत, सालों भर करा सकेंगे कंपनी का रजिस्ट्रेशन
Next article शिक्षा के साथ जीवन कौशल सिखाने में हजारीबाग के शिक्षक आगे, 80 स्कूलों के 160 टीचर सम्मानित
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel