[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मैक्सिको का सबसे खूंखार ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ ढेर, एयरलिफ्ट के दौरान आसमान में तोड़ा दम

मैक्सिको का सबसे खूंखार ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ ढेर, एयरलिफ्ट के दौरान आसमान में तोड़ा दम

0
मैक्सिको का सबसे खूंखार ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ ढेर, एयरलिफ्ट के दौरान आसमान में तोड़ा दम
ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत

Mexico Drug Lord El Mencho Killed: मैक्सिको के सबसे बड़े दुश्मन और दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड ड्रग किंगपिन नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स, जिसे दुनिया ‘एल मेंचो’ के नाम से जानती है, का खात्मा हो गया है. बीबीसी और मैक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना के एक बड़े ऑपरेशन के दौरान ‘एल मेंचो’ गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया.

कौन था ‘एल मेंचो’ और क्यों था इतना खौफ?

CJNG का सरगना था: 59 साल का ओसेगुएरा सर्वेंट्स कभी पुलिस ऑफिसर हुआ करता था, लेकिन बाद में उसने अपराध की दुनिया चुनी. वह जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का सरगना था.

ताकत: 2010 के आसपास शुरू हुआ उसका यह ग्रुप आज मैक्सिको का सबसे पावरफुल क्रिमिनल सिंडिकेट बन चुका है.

ड्रग्स का कारोबार: न्यूज एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के मुताबिक, यह ग्रुप अमेरिका में कोकीन, मेथमफेटामाइन और फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करता था.

1.5 करोड़ डॉलर का था इनाम: इस कार्टेल ने कई बार सुरक्षाबलों और सरकारी अधिकारियों पर हमले किए हैं. इन पर मिलिट्री हेलीकॉप्टर गिराने तक के आरोप हैं. अमेरिका ने उस पर 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था.

कैसे हुआ खात्मा? सेना का ‘प्लान्ड’ ऑपरेशन

मैक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ऑपरेशन स्पेशल फोर्सेस, एयरफोर्स और नेशनल गार्ड्स ने मिलकर किया था. जलिस्को राज्य के तापल्पा कस्बे में कार्टेल के गुर्गों और सेना के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

इस दौरान CJNG के 4 संदिग्ध सदस्य मारे गए, जबकि 3 सैनिक घायल हुए. झड़प में घायल होने के बाद जब ‘एल मेंचो’ को एयर लिफ्ट करके मैक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई. मौके से रॉकेट लॉन्चर और बख्तरबंद गाड़ियां भी जब्त की गई हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

मौत के बाद मैक्सिको में फैला ‘गदर’

अपने बॉस की मौत की खबर सुनते ही कार्टेल के गुर्गों ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया.

  • सड़कें जाम: गुर्गों ने हाईवे ब्लॉक कर दिए और गाड़ियों में आग लगा दी.
  • दहशत: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्योर्टो वल्लार्टा शहर के ऊपर धुएं का गुबार और एयरपोर्ट पर भागते लोग देखे गए. ग्वाडलजारा में जलती हुई गाड़ियों से रास्ते बंद कर दिए गए.
  • अलर्ट: जलिस्को के गवर्नर पाब्लो लेमस नवारो ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद कर दिया है.

अमेरिका और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका के पूर्व राजदूत क्रिस्टोफर लैंडौ ने एल मेंचो को दुनिया का सबसे क्रूर ड्रग माफिया बताया. उन्होंने कहा कि उसकी मौत मैक्सिको और अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी राहत है.

यह कार्रवाई तब हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको पर ड्रग तस्करी रोकने के लिए दबाव बना रहे थे. पिछले साल ही ट्रम्प प्रशासन ने CJNG को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित किया था.

अमेरिका और कनाडा ने अपने नागरिकों को मैक्सिको के कई राज्यों (जलिस्को, तमाउलिपास, मिचोआकन आदि) में रहने पर सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

राष्ट्रपति की अपील

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर कहा कि सरकार और राज्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. हालांकि, जानकारों का मानना है कि एल मेंचो की मौत के बाद भड़की हिंसा सरकार के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की एक बड़ी परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का दावा अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक में 80 से ज्यादा लोग मारे गए, तालिबान बोला; बदला लेंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel