[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप के दावे पर मेलोनी का तीखा पलटवार, कहा- इटली मिन्नतें नहीं करता

ट्रंप के दावे पर मेलोनी का तीखा पलटवार, कहा- इटली मिन्नतें नहीं करता

0
ट्रंप के दावे पर मेलोनी का तीखा पलटवार, कहा- इटली मिन्नतें नहीं करता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फोटो- पीटीआई

Meloni Slams Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा पलटवार करते हुए उनके उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थीं. मेलोनी ने इस बयान को झूठा और काल्पनिक बताते हुए कहा कि न तो उन्होंने कभी ऐसी कोई गुजारिश की और न ही इटली को ऐसा करने की जरूरत है.

इटली ने कहा- ट्रंप का दावा अपमानजनक

ट्रंप के बयान के बाद इटली सरकार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को गंभीर और अपमानजनक करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेलोनी और पूरे इटली के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसी विरोध के तहत ताजानी ने अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा भी रद्द कर दी.

वीडियो संदेश जारी कर मेलोनी ने दिया जवाब

ट्रंप के बयान के बाद मेलोनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- डोनाल्ड ट्रंप के दावे पूरी तरह मनगढ़ंत हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि इटली और मैं मिन्नतें नहीं करते. मेलोनी ने कहा कि कुछ मामलों में तुरंत जवाब देना जरूरी होता है और इसलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने का फैसला किया.

ट्रंप ने इंटरव्यू में किया था दावा

विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब ट्रंप ने शुक्रवार (19 जून) सुबह इटली के टीवी नेटवर्क ला-7 को दिए एक इंटरव्यू में यूक्रेन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मेलोनी का जिक्र किया. ट्रंप ने दावा किया कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए गुजारिश की थीं. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करना उनकी कोई मजबूरी नहीं थी, लेकिन उन्हें मेलोनी पर तरस आया और इसलिए वे इसके लिए तैयार हो गए.

इटली ने सहयोगियों के प्रति ट्रंप के रवैये पर उठाए सवाल

मेलोनी ने अपने वीडियो संदेश में ट्रंप के बयानों पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं. उन्होंने कहा- मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं. आखिरकार, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है. इस सार्वजनिक बयानबाजी ने अमेरिका और इटली के बीच तनाव का माहौल तैयार कर दिया है.

Also Read: ताक पर डील! इजराइल हिजबुल्ला में फिर छिड़ी जंग, भीषण हमले में 18 लोगों की मौत

Previous article Madrasa News: पैरों में जंजीर और ताला लगाकर रखे गए चार बच्चे, मदरसा से भागकर पहुंचे गांव
Next article तेजाब हमले में कैसा जेंडर भेद? झारखंड HC की सरकार को फटकार, पुरुष पीड़ित को मिलेंगे 18 लाख
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel