[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पद छोड़ प्रधानमंत्री साइकिल चलाकर चल दिए घर, वीडियो वायरल

पद छोड़ प्रधानमंत्री साइकिल चलाकर चल दिए घर, वीडियो वायरल

0
पद छोड़ प्रधानमंत्री साइकिल चलाकर चल दिए घर, वीडियो वायरल

Mark Rutte Bicycle: नीदरलैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसकी चर्चा यूजर कर रहे हैं. यहां 14 साल तक प्रधानमंत्री रह चुके मार्क रुटे ने ऑफिस छोड़ा और साइकिल उठाकर घर की ओर रवाना हो गए. इनकी सादगी की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं. रुटे ने बेहद सादगी भरे अंदाज में प्रधानमंत्री कार्यालय को अलविदा कहा. विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसके बाद वे अकेले ही बाहर निकले. नए प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया. इसके बाद वहां रखी अपनी साइकिल उठाई और रवाना हो गए अपने घर की ओर….

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में

वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑफिस से बाहर निकलने के बाद मार्क रुटे नए प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं. इसके बाद वह अपनी साइकिल के पास पहुंचकर ताला खोलने लगते हैं और उस पर सवार हो जाते हैं. ठीक इसी वक्त पीछे से एक आवाज आती है. इसके बाद मार्क फिर साइकिल से उतरते हैं और आवाज देने वाले शख्स से मिलते हैं. इसके बाद वह फिर साइकिल पर सवार होते हैं और वहां मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अलविदा कहते हैं. इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ तालियां बजाते दिख रहे हैं.

मार्क रुटे बीते 14 साल तक नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के पद पर काबिज रहे. अब उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन करते हुए डिक स्कूफ को पद सौंप दिया. वो भी बहुत ही सादगी से.

Previous article IND vs ZIM मैच से पहले जानें, हरारे के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
Next article बिहार के रोहतास और औरंगाबाद में ये बाइपास जानिए कबतक बनेंगे, मोहनिया-चौसा नेशनल हाइवे की भी आयी जानकारी…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel