[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Maldives News: क्या राष्ट्रपति मुइज्जू पर किया गया है काला जादू? मालदीव के दो मंत्री गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Maldives News: क्या राष्ट्रपति मुइज्जू पर किया गया है काला जादू? मालदीव के दो मंत्री गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

0
Maldives News: क्या राष्ट्रपति मुइज्जू पर किया गया है काला जादू? मालदीव के दो मंत्री गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Mohammed Muizzu | Social Media

Maldives News: क्या मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर किया गया है काला जादू… काला जादू करने के आरोप में दो मंत्रियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. सुनने में भले ही ये थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन खबर है कि पड़ोसी देश मालदीव के राष्ट्रपति पर काला जादू करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार लोगों में दो मंत्री हैं और एक अन्य शख्स है.  इस मामले में स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री शमनाज सलीम, शमनाज के पूर्व पति एवं राष्ट्रपति कार्यालय में मंत्री के रूप में कार्यरत एडम रमीज के अलावा एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने जानकारी साझा करने से किया इनकार
हालांकि, पुलिस ने काला जादू के कारणों या कथित प्रदर्शन के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन न्यूज पोर्टल ‘सन डॉट एमवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक शमनाज को रविवार को दो अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. तीनों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है. पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को उन्हें उनके पद से निलंबित भी कर दिया गया था. एडम रमीज को भी गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था संयोगवश शमनाज और रमीज दोनों ने राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले सिटी परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है, जब वे शहर के महापौर के रूप में कार्यरत थे.

पुलिस कर रही है मामले की जांच
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है. काला जादू को लेकर भी कुछ नहीं कहा है. हालांकि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पुलिस को आरोपी मंत्री शमनाज के घर से काला जादू करने का सामान मिला है. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर सात दिनों हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर छापेमारी की थी. बता दें शमनाज अली इसके पहले राष्ट्रपति भवन मुलीएज में कार्यरत थी. हाल में ही उन्हें पर्यावरण राज्य मंत्री बना दिया गया था.

बता दें, गिरफ्तार पर्यावरण मंत्री  शमनाज अली राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं. दरअसल, जिस समय मोहम्मद मुइज्जू राजधानी माले के मेयर थे उस समय शमनाज माले नगर परिषद की सदस्य थीं. लेकिन जब मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति बने तो शमनाज ने भी नगर परिषद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद शमनाज को राज्य मंत्री बना दिया गया. जहां से उन्हें पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया. भाषा इनपुट के साथ.

Also Read: Vikram Misri: डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी होंगे अगले विदेश सचिव, 15 जुलाई से संभालेंगे कार्यभार

Previous article कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी
Next article मौसम के आगे मजबूर हैं धान लगाने वाले किसान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel