[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Viral Video : लॉस एंजेलिस में वेल्डिंग मशीन की तरह निकल रही आग, धूं-धूं कर जल रहा अमेरिका

Viral Video : लॉस एंजेलिस में वेल्डिंग मशीन की तरह निकल रही आग, धूं-धूं कर जल रहा अमेरिका

0
Viral Video : लॉस एंजेलिस में वेल्डिंग मशीन की तरह निकल रही आग, धूं-धूं कर जल रहा अमेरिका
लॉस एंजिलिस में लगी आग की तस्वीर

Los Angeles Fire Video : लॉस एंजेलिस में लगी आग ने चिंता बढ़ा दी है. इसकी वजह से अब तक लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार घर जलकर खाक हो गए है. सोशल मीडिया पर आग के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं. इनमें आग से सुलगते घर, चीखते-चिल्लाते लोग, दहशत में भागते जानवरो नजर आ रहे हैं. हर तरफ धुआं ही धुआं दिख रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उमाशंकर सिंह नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आग की चिंगारियां ऐसी जैसे वेल्डिंग मशीन से निकल रही हों! लॉस एंजिल्स काउंटी में हवा की तेज रफ्तार ने आग को कुछ यूं भड़काया. सब कुछ स्वाहा करती चली गई. देखें वीडियो

अमेरिका के लॉस एंजिलिस इलाके में इस सप्ताह आग की दो बड़ी घटनाओं में कम से कम 10,000 घर, इमारतें और अन्य कंस्ट्रेक्शन जलकर नष्ट हो गए. आग की नयी घटना होने और उसके तेजी से फैलने के बाद अधिक से अधिक लोगों को इलाके से निकाला जा रहा है. आग की इस नयी घटना को ‘केनेथ फायर’ कहा जा रहा है. तेजी से फैलती ‘केनेथ फायर’ दोपहर बाद वेस्ट हिल्स के आस-पास के इलाकों और ‘वेंचुरा काउंटी’ के निकट सैन फर्नांडो घाटी में शुरू हुई जो धीरे-धीरे बढ़ रही है. इससे पहले लॉस एंजिलिस के आसपास पांच जगहों पर जंगल की आग फैली, जिन्हें ‘पैलिसेड्स फायर’, ‘इटॉन फायर’, ‘लिडिया फायर’, ‘हर्स्ट फायर’ और ‘सनसेट फायर’ कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें : California Wildfire : हॉलीवुड स्टार के घर जलकर राख, सदमे में एक्टर-एक्ट्रेस, तबाही का मंजर देखें

https://www.youtube.com/watch?v=rDpS1vHQVwI
Previous article Bokaro News : फसल सुरक्षा की आधुनिक तकनीक को अपनायें किसान
Next article बिहार का वांटेड अजय गया में गिरफ्तार, कई थानों की पुलिस को तलाश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel