[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World लंदन में पान थूकना पड़ा महंगा, 2 भारतीयों पर लगा 3 लाख का जुर्माना

लंदन में पान थूकना पड़ा महंगा, 2 भारतीयों पर लगा 3 लाख का जुर्माना

0
लंदन में पान थूकना पड़ा महंगा, 2 भारतीयों पर लगा 3 लाख का जुर्माना
पान थूकने पर दो भारतीयों पर जुर्माना लगाया गया. एआई इमेज.

London Paan Spitting: लंदन के ब्रेंट इलाके में सार्वजनिक जगह पर पान की पीक फेंकना दो भारतीय मूल के लोगों को बहुत भारी पड़ गया है. अधिकारियों ने इन दोनों पर 1,391-1,391 पाउंड (करीब 1.5-1.5 लाख रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. ‘हैरो ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय काउंसिल ने पान थूकने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है, क्योंकि इससे सड़कें गंदी हो रही हैं और सफाई का बजट भी बिगड़ रहा है.

10 हजार का जुर्माना ऐसे बना 1.5 लाख

रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों व्यक्तियों पर पहले 100 पाउंड (करीब 10 हजार रुपये) का ‘ऑन-द-स्पॉट’ जुर्माना लगाया गया था. लेकिन जब इन्होंने इसे नहीं भरा, तो मामला कोर्ट पहुंच गया. कोर्ट की कानूनी कार्यवाही के बाद यह जुर्माना कई गुना बढ़ गया. ब्रेंट सिटी काउंसिल ने इसे ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी का हिस्सा बताया है ताकि गंदगी फैलाने वालों को सबक मिल सके.

कोर्ट नहीं पहुंचे तो बढ़ गई मुसीबत

पहला मामला एडगवेयर के रहने वाले अक्षतकुमार भद्रे पटेल का है. जून 2025 में उन्हें किंग्सबरी रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास पान थूकते हुए पकड़ा गया था. अक्षतकुमार कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद उनकी गैरमौजूदगी में ही उन पर 10 गुना से ज्यादा जुर्माना ठोक दिया गया.

वेम्बली में थूकने पर भी बड़ी कार्रवाई

दूसरा मामला रुइस्लिप के हितेश पटेल का है. उन पर वेम्बली हिल रोड पर पान थूकने के लिए 1,391 पाउंड का जुर्माना लगा है. हितेश भी कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें भी इतनी ही बड़ी राशि चुकानी होगी.

सफाई पर सालाना खर्च होते हैं 30 लाख रुपये

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट काउंसिल हर साल पान के दाग साफ करने पर 30,000 पाउंड (करीब 32 लाख रुपये) खर्च करती है. अधिकारियों का कहना है कि ये दाग न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि इन्हें हटाने के लिए खास मशीनों और मेहनत की जरूरत पड़ती है, जो काफी महंगा सौदा है.

काउंसिल की सख्त चेतावनी

पब्लिक रीयलम एंड एनफोर्समेंट की कैबिनेट सदस्य क्रुपा शेठ ने साफ कर दिया है कि सड़कों को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, “हमारा मैसेज साफ है: अगर आप हमारी सड़कें गंदी करेंगे, तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे और आपको इसकी कीमत चुकानी होगी. हमने पिछले एक साल में जुर्मानों की संख्या दोगुनी कर दी है.” अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शुरुआती जुर्माने को नजरअंदाज करने का मतलब है कि आपको कोर्ट के चक्कर लगाने होंगे और बहुत ज्यादा पैसा भरना होगा.

ये भी पढ़ें: ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel