[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Lebanon Blast 2: लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, इस बार वॉकी-टॉकी फटा, कई लोग घायल

Lebanon Blast 2: लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, इस बार वॉकी-टॉकी फटा, कई लोग घायल

0
Lebanon Blast 2: लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, इस बार वॉकी-टॉकी फटा, कई लोग घायल
Lebanon Blast 2 | PTI

Lebanon Blast 2: एक बार फिर सीरियल ब्लास्ट से लेबनान दहल गया है. इस बार धमाका वायरलेस रेडियो डिवाइस में हुआ है. वॉकी- टॉकी में हुए धमाके से पूरे देश में दहशत है. खबर है कि कई लोग धमाके में घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं हिजबुल्ला ने एक बार फिर हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है. हिजबुल्लाह ने कहा है कि समय आने पर इसका बदला लिया जाएगा. पीटीआई ने एपी के हवाले से कहा कि बेरूत में पेजर विस्फोट की घटनाओं में मारे गए हिजबुल्ला सदस्यों के अंतिम संस्कार के दौरान कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं है.

मंगलवार को भी हुए थे सीरियल ब्लास्ट
बता दें, इससे पहले मंगलवार को भी लेबनान में एक के बाद एक सीरियल ब्लास्ट हुए थे. यह विस्फोट आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के सदस्यों के पेजर में हुए थे. विस्फोट में एक बच्ची समेत 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं पेजर विस्फोट में 3000 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. एक के बाद एक हो रहे धमाकों से पूरे लेबनान में दहशत का माहौल है.

इजराइल पर हमले का आरोप
लेबनान में दो दिन में हुए सीरियल ब्लास्ट से हजारों लोग घायल हुए हैं. वहीं हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले का आरोप लगाया है. हिजबुल्लाह ने कहा है कि इजराइल ने रिमोट हमला किया है. आरोप है कि पेजर में पहले से ही कम मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था. मंगलवार को इसमें विस्फोट किया गया. हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह पहले की तरह इजराइल के खिलाफ अपने हमले जारी रखेगा. बता दें, पेजर्स में विस्फोट से लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. कई लोगों की आंखों में गंभीर चोट लगी है. कई लोगों के एक अंक तक काटने पड़े हैं. भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ेंः Pager Blast: किस देश में बना था हिजबुल्लाह को दहलाने वाला पेजर, क्यों मोसाद पर उठ रही है उंगली

कोविंद कमिटी की प्रस्तावित वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी- देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=MCCV-3SwPKI
Previous article आजसू का परिवर्तन संकल्प यात्रा 22 से होगा शुरू : तरुण गुप्ता
Next article खो-खो : विवेक विद्यालय की बालिका टीम बनी चैंपियन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel