[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Coronavirus: कोरोना वायरस पर मजाक इनको पड़ा महंगा, कार के नंबर प्लेट पर लिखा ‘COVID19-जेडएन’

Coronavirus: कोरोना वायरस पर मजाक इनको पड़ा महंगा, कार के नंबर प्लेट पर लिखा ‘COVID19-जेडएन’

0
Coronavirus: कोरोना वायरस पर मजाक इनको पड़ा महंगा, कार के नंबर प्लेट पर लिखा ‘COVID19-जेडएन’

Coronavirus outbreak जोहानिसबर्ग: कोरोना वायरस पर मजाक के चलते भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गये हैं. पहला मामला भारत से डरबन लौटी 55 वर्षीय एक महिला का है, जिसके दावा किया कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण है. उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब यह पाया गया कि महिला को कोई संक्रमण नहीं है, तो उसने कहा कि वह मजाक कर रही थी. बाद में पुलिस जांच में पता चला कि धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने ऐसा कहा था. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक दूसरे मामले में अधिकारियों को एक महंगी स्पोर्ट्स कार के मालिक की तलाश है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल का है. दरअसल चार अलग-अलग लोगों ने कहा है कि वह जिस कार को चला रहा था, उसकी नंबर प्लेट पर ‘कोविड19-जेडएन’ लिखा था. इस नंबर प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. पुलिस कार और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या चार हजार के पार पहुंची

कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को चार हजार के पार पहुंच गयी है. एएफपी आंकड़े के अनुसार चीन में इस वायरस से 17 और लोगों की मौत हो गयी. सौ से अधिक देशों में फैले इस वायरस से मृतकों की संख्या 4,011 पहुंच गयी है जबकि इससे 110,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं. चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना वायरस सामने आने के बाद पहली बार वायरस प्रभावित वुहान का दौरा किया है.

मैं नहीं जानता कि ट्रंप की कोरोना वायरस के लिए जांच की गयी थी: पेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई थी। पेंस ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मैं ईमानदारी से इस सवाल का जवाब नहीं जानता, लेकिन हम इस सवाल को आगे भेजेंगे और जल्द ही आपको व्हाइट हाउस के चिकित्सक के हवाले से जवाब देंगे.” इससे पहले एक सवाल के जवाब में पेंस ने कहा कि मेरी कोरोना वायरस के लिए जांच नहीं की गयी है.

Previous article Holi खेलने से पहले या बाद में पी लें एक ग्लास गाजर की कांजी, पेट के लिए है फायदेमंद, बनाना भी आसान
Next article बिहार में ग्रामीणों ने खेली खून की होली, लुटेरों को पीट-पीट कर मार डाला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel