[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Khamenei Eliminate Plan : बड़ा खुलासा! अमेरिका को बिना बताए अयातुल्ला अली खामेनेई को मार देता इजराइल

Khamenei Eliminate Plan : बड़ा खुलासा! अमेरिका को बिना बताए अयातुल्ला अली खामेनेई को मार देता इजराइल

0
Khamenei Eliminate Plan : बड़ा खुलासा! अमेरिका को बिना बताए अयातुल्ला अली खामेनेई को मार देता इजराइल
Khamenei Eliminate Plan

Khamenei Eliminate Plan : इजराइली रक्षा मंत्री इसराइल कैट्ज ने ईरान-इजरायल जंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि इजराइल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का प्लान तैयार कर लिया था, लेकिन प्लान को इम्प्लीमेंट करने का सही टाइम सेना को नहीं मिल पाया. कैट्ज़ ने यह बात चैनल 13 को दिए इंटरव्यू में कही जिसके बाद एक नई बहस छिड़ सकती है.

उन्होंने कहा, “अगर खामेनेई हमारी रेंज में होते, तो हम उनका बचना मुश्किल था. हमारी मंशा बिल्कुल साफ थी, लेकिन ऐसा कोई सैन्य अवसर हमें नहीं मिल पाया.” जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इसके लिए इजराइल ने अमेरिका से अनुमति मांगी थी, तो उन्होंने साफ कहा, “ऐसे मामलों में हमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होती.”

खामेनेई की तुलना हिटलर से की रक्षा मंत्री ने

इससे पहले इजरा इली मंत्री योआव गैलंट ने अयातुल्ला खामेनेई की तुलना “आधुनिक हिटलर” से की, और कहा कि इजराइली सेना को आदेश दिया गया है कि युद्ध के टारगेट पूरे करने के लिए खामेनेई को मारना बहुत ही जरूरी है. सूत्रों के अनुसार, खामेनेई अपने बेटे मोजतबा खामेनेई और परिवार के साथ तेहरान के एक भूमिगत बंकर में छिप गए थे. माना जा रहा है कि 13 तारीख से शुरू हुए इजरायली हवाई हमलों के बाद उन्होंने वहां शरण ली थी.

अयातुल्ला अली खामेनेई फिर सामने आए

गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने आए. 19 जून के बाद पहली बार वे दिखे. ईरानी सरकारी टीवी पर वीडियो मैसेज उन्होंने जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला करके ईरान ने “अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा” है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उकसाया गया, तो ईरान और भी कड़ी जवाबी कार्रवाई कर सकता है. 86 वर्षीय खामेनेई पूरे जोश में दिखे. उन्होंने 10 मिनट के जोशीले भाषण में इजराइल और अमेरिका दोनों को निशाने पर लिया.

Previous article RRB ALP CBAT Exam Date 2025 Out: आरआरबी एएलपी एग्जाम जुलाई में इस दिन, Admit Card पर है ये अपडेट
Next article पारिजात सौरभ बने जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष, प्रशांत किशोर की पार्टी ने 284 सदस्यों की टीम बनाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel