[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मासूम की मौत पर केरल के कपल ने दिखाई दरियादिली, ड्राइवर को किया माफ; कवि रूमी पर रखा था नाम

मासूम की मौत पर केरल के कपल ने दिखाई दरियादिली, ड्राइवर को किया माफ; कवि रूमी पर रखा था नाम

0
मासूम की मौत पर केरल के कपल ने दिखाई दरियादिली, ड्राइवर को किया माफ; कवि रूमी पर रखा था नाम
सांकेतिक तस्वीर: AI द्वारा बनाई गई.

Kerala Couple Forgives Driver: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको भावुक कर दिया है. यहां एक भारतीय कपल ने अपने इकलौते बेटे की जान लेने वाले ड्राइवर को माफ कर दिया. 22 महीने के मासूम एलन रूमी की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उसके माता-पिता ने बदले की जगह क्षमा को चुना.

नाम के पीछे छिपी थी एक पुरानी कसक

एलन रूमी का नाम महज एक संयोग नहीं था. पिता शराफुद्दीन ने ‘खलीज टाइम्स’ को बताया कि साल 2015 में सीरियाई बच्चे एलन कुर्दी की समुद्र किनारे मिली लाश ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था. उस तस्वीर का शराफुद्दीन पर इतना गहरा असर हुआ कि उन्होंने कसम खाई थी कि अगर उन्हें बेटा हुआ तो उसका नाम ‘एलन’ रखेंगे. उन्होंने अपने बेटे का नाम मशहूर कवि रूमी और एलन कुर्दी के नाम पर ‘एलन रूमी’ रखा था.

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

यह घटना 11 फरवरी को शारजाह के मुवैला इलाके में शाम करीब 7 बजे हुई. उस वक्त एलन की मां उसे कचरा फेंकने के लिए नीचे ले गई थीं. पास ही एक फुटपाथ पर बच्चे खेल रहे थे. तभी एलन एक बिल्ली के पीछे भागने लगा. माँ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन मासूम को लगा कि मां उसके साथ खेल रही है. वह खिलखिलाते हुए भागा और सीधे पार्किंग से बाहर निकल रही एक कार की चपेट में आ गया.

मदद के लिए खुद आगे आया था ड्राइवर

हादसे के बाद ड्राइवर (जो खुद एक भारतीय है) घबराकर भागा नहीं. ‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय ड्राइवर ने खुद बच्चे और उसकी मां को पास के अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि एलन को बचाया नहीं जा सका. अगले दिन उसे दुबई के अल कुसैस कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: तुम्हारी आंखों को मासूमियत… दुबई के रूलर ने शेयर किया वीडियो; पत्नी के बर्थडे पर ऐसे किया प्यार का इजहार

नफरत पर भारी पड़ी इंसानियत

शराफुद्दीन ने पुलिस को लिखित में दिया कि उन्हें ड्राइवर से कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा कि सजा देने से मेरा बेटा वापस नहीं आएगा. हम नहीं चाहते कि अनजाने में हुई गलती की वजह से एक और परिवार दुख झेले. उन्होंने बताया कि उस ड्राइवर की पत्नी भी प्रेग्नेंट है और वह परिवार खुद इस हादसे से टूट चुका है. ड्राइवर को हिरासत से रिहा कर दिया गया है, हालांकि कागजी कार्रवाई जारी है.

6 साल के इंतजार के बाद मिला था ‘एलन’

एलन का जन्म बहुत मन्नतों के बाद हुआ था. कपल की शादी 2018 में हुई थी. उन्होंने काफी समय तक इलाज कराया, एक बार गर्भपात (Miscarriage) का दर्द भी सहा. शराफुद्दीन ने अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाने के लिए अपनी दुकान तक बंद कर दी थी. 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एलन उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आया था, जो सिर्फ 22 महीने तक ही टिक सकीं.

अधूरे रह गए वो सारे सपने

परिवार इस बार यूएई में अपनी पहली रमजान और ईद मनाने की तैयारी कर रहा था. वे सऊदी अरब जाकर उमराह करने की योजना बना रहे थे. शराफुद्दीन अपने परिवार को परमानेंट यूएई में शिफ्ट करने वाले थे, लेकिन एक पल की लापरवाही ने सब कुछ बदल दिया. अब यह कपल वापस केरल लौट गया है और काउंसलिंग का सहारा ले रहा है.

ये भी पढ़ें:- जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel