[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World डोनाल्ड ट्रंप एंड टीम पर हमलावर हुईं कमला हैरिस, अपशब्दों के साथ की नीतियों की आलोचना, Video

डोनाल्ड ट्रंप एंड टीम पर हमलावर हुईं कमला हैरिस, अपशब्दों के साथ की नीतियों की आलोचना, Video

0
डोनाल्ड ट्रंप एंड टीम पर हमलावर हुईं कमला हैरिस, अपशब्दों के साथ की नीतियों की आलोचना, Video
एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति कमला हैरिस. फोटो- सोशल मीडिया.

Kamala Harris criticize Donald Trump Team: अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लॉस एंजिलिस में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रशासन पर तीखा हमला बोला. द गेटी सेंटर में “डे ऑफ अनरीजनेबल कन्वर्सेशन” नामक सम्मेलन में उन्होंने डोलन्ड ट्रंप की टीम के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया, जिस पर प्रोग्राम हॉल में जोरदार तालियां बजीं. यह कार्यक्रम उनकी बुक टूर का हिस्सा है. कमला हैरिस अपने नए संस्मरण “107 डेज” (107 Days) को प्रमोट कर रही हैं. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की जोरदार आलोचना करते हुए इसे पागलपन की हद बताया.

लेखकों और रचनाकारों से भरे हॉल को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें मौजूदा राजनीतिक माहौल को अपने काम में प्रतिबिंबित करने के लिए प्रेरित किया. कमला हैरिस ने कहा, “हम इस समय इतिहास को जी रहे हैं, और आप सभी कहानीकार भी इसे जी रहे हैं. आप सिर्फ दर्शक नहीं हैं, यह आप जानते हैं. आप इसे जी रहे हैं और मैं आपसे कहूंगी कि जो भावनाएं हम इस समय महसूस कर रहे हैं, उन्हें अपने लेखन में उतारिए, उन लोगों को दीजिए जिनके बारे में और जिनके लिए आप लिखते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि इस दौर ने कई अमेरिकियों को भ्रमित और अस्थिर कर दिया है. कमला ने कहा, “यह उसी बात पर लौटता है कि लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि वे जो कुछ महसूस कर रहे हैं, उसे पहचान सकें, भले ही इससे हालात न बदलें. क्योंकि इस समय में बहुत कुछ ऐसा है जो लोगों को पागल महसूस कराने की कोशिश कर रहा है, जबकि असल में, ये लोग ही पागल हैं!” (यहां उन्होंने “these moth**fas are crazy!” कहकर मंच पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिस पर दर्शक तालियों और जयकारों से गूंज उठे. इस मौके पर कमला हैरिस खुद भी मुस्कुराईं और हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी.)

अमेरिका में दौरे पर हैं कमला

पूर्व उपराष्ट्रपति की यह टिप्पणी उस समय आई है जब वह अपने संस्मरण 107 डेज के प्रचार के लिए पूरे अमेरिका का दौरा कर रही हैं. यह किताब उनकी 2024 की असफल राष्ट्रपति चुनाव मुहिम के अनुभवों पर आधारित है. डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्टोरल कॉलेज में कमला हैरिस को 312-226 के अंतर से हराया था. साथ ही लोकप्रिय मतों (popular vote) में भी ट्रंप को 7.7 करोड़ वोट मिले, जबकि कमला हैरिस को 7.5 करोड़ वोट प्राप्त हुए.

हार के बाद क्या महसूस कर रही थीं कमला

2024 के चुनाव की रात के बारे में बोलते हुए कमला हैरिस ने अपनी हार से जुड़ा भावनात्मक दर्द याद किया.  उन्होंने कहा, “मैं कुछ और कह ही नहीं पा रही थी, बस बार-बार कह रही थी, ‘ओह गॉड, ओह गॉड.’ मैंने इस स्तर का दर्द और शोक सिर्फ अपनी मां की मृत्यु के समय महसूस किया था. लेकिन उस रात यह देश के लिए शोक था. मुझे पता था आगे क्या होने वाला है.”

कमला ने की ट्रंप नीतियों की आलोचना

इससे पहले, कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग कर आलोचकों को चुप कराने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे राष्ट्रपति को देख रहे हैं जिसने अपनी और अमीर वर्ग की जेबें भरी हैं, जबकि कामकाजी लोगों पर टैक्स बढ़ा दिए हैं, SNAP और Medicaid जैसी योजनाओं में कटौती की है, विज्ञान की अनदेखी की है, कैंसर के खिलाफ अभियान को समाप्त कर दिया है और अमेरिकी सेना को अमेरिका की सड़कों पर उतार दिया है.”

ये भी पढ़ें:-

गाजा में थमेगा युद्ध का रक्तपात, ट्रंप ने की घोषणा; इजरायल और हमास ने शांति समझौते के पहले चरण पर किए हस्ताक्षर

‘औरंगजेब के सिवा भारत कभी एकजुट नहीं था’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

PHOTOS: दुनिया के 5 सबसे बड़े देश, जो रेयर अर्थ खजानों के हैं मालिक! भारत किस नंबर पर? जानिए पूरी सूची

Previous article ठंड-बर्फबारी का डबल अटैक! देशभर में गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
Next article Free Fire MAX Redeem Codes 9 October: FREE में Unlock करें Rare Outfits, Guns और Emotes
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel