[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो देंगे इस्तीफा ? कनाडा से आ सकती है बड़ी खबर

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो देंगे इस्तीफा ? कनाडा से आ सकती है बड़ी खबर

0
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो देंगे इस्तीफा ? कनाडा से आ सकती है बड़ी खबर
जस्टिन ट्रूडो

Justin Trudeau Resignation : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इस्तीफा दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6 जनवरी को इसकी घोषणा वे कर सकते हैं. लिबरल पार्टी के नेता के रूप में वे इस्तीफा दे देंगे. द ग्लोब एंड मेल ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. सूत्रों ने बताया कि उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं पता कि ट्रूडो कब पद छोड़ने का ऐलान करेंगे. बुधवार (8 जनवरी, 2025) को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कॉकस बैठक से पहले वे ऐसा कर सकते हैं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो तुरंत अपना पद छोड़ेंगे या नए नेता के चुने जाने तक वेट करेंगे. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक के साथ इस विषय पर चर्चा की है. लेब्लांक क्या अंतरिम नेता और प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक हैं? यह सवाल ट्रूडो ने उनसे किया. हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि लेब्लांक का इस भूमिका में आना व्यावहारिक नहीं होगा, क्योंकि यह स्थिति कुछ चुनौती पैदा कर सकती है.

ये भी पढ़ें : भारत पर हमला, निशाने पर हिंदू समुदाय, खालिस्तानी वोट के लिए जस्टिन ट्रूडो की साजिश

जस्टिन ट्रूडो ने 2013 में उस वक्त लिबरल पार्टी के नेता की जिम्मेदारी संभाली थी, जब पार्टी गहरे संकट में थी. पहली बार हाउस ऑफ कॉमंस में तीसरे नंबर पर पार्टी चली गई थी. ट्रूडो के नेतृत्व में पार्टी ने धीरे-धीरे अपनी स्थिति को सुधारने का प्रयास किया. 2015 के चुनाव में उसने जबरदस्त वापसी की. हालांकि, वर्तमान समय में लिबरल पार्टी फिर से बेहद मुश्किल दौर में नजर आ रही है. हालिया पोल्स यह संकेत दे रहे हैं कि आगामी अक्टूबर के चुनाव में लिबरल पार्टी को कंजर्वेटिव पार्टी के हाथों कड़ी टक्कर मिल सकती है. पार्टी को हार का सामना भी करना पड़ सकता है.

ट्रूडो यदि पद छोड़ने की घोषणा कर देते हैं तो पार्टी बिना किसी स्थायी मुखिया के हो जाएगी. ट्रूडो के इस्तीफे के बाद तत्काल चुनाव की मांग उठ सकती है. नई सरकार पर अगले चार साल तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से निपटने का दबाव रहेगा, जो 20 जनवरी को शपथ लेने वाली है.

Previous article Health Tips: सर्दियों में इन लोगों को जरूर खाना चाहिए शकरकंद, सेहत को होते हैं कई फायदे
Next article Video: प्रशांत किशोर AIIMS में नहीं हो सके एडमिट, देखिए भारी हंगामे के बीच कहां लेकर गयी पुलिस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel